{"_id":"6a71b2953d7d0b4ed40a8c51","slug":"video-mla-sumit-hridayesh-demanded-a-ban-on-the-black-marketing-of-sir-forms-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विधायक सुमित हृदयेश ने की एसआईआर प्रपत्रों की कालाबाजारी पर रोक की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विधायक सुमित हृदयेश ने की एसआईआर प्रपत्रों की कालाबाजारी पर रोक की मांग की
कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी से भेंट की। उन्होंने तहसील परिसर में एसआईआर से संबंधित प्रपत्रों की कथित कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि कुछ लोग निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर प्रपत्र बेच रहे हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने की मांग की।
हृदयेश ने कहा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से जनता की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा। विधायक ने एसआईआर प्रक्रिया में आम लोगों को हो रही दिक्कतों को हल कराने की बात कही। उन्होंने प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की। प्रशासन से स्पष्ट और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया।
विधायक के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, मयंक भट्ट, हेमंत बगडवाल, एनबी गुणवंत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट और मलय बिष्ट मौजूद रहे। इधर, पार्षद भागीरथी बिष्ट, फईम जेबा सलमानी और पूर्व सभासद शकील अहमद ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भी आम जनता को एसआईआर प्रक्रिया के दौरान होने वाली दिक्कतों को हल कराने की मांग की। इन नेताओं ने दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सत्यापन को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रम दूर करने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।