बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Newly appointed Director of Medical Education Dr. Ashutosh Sayana conducted a surprise inspection of STH and Government Medical College Haldwani

VIDEO: नवनियुक्त चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने एसटीएच और राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

Heera Heera
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:05 AM IST
Newly appointed Director of Medical Education Dr. Ashutosh Sayana conducted a surprise inspection of STH and Government Medical College Haldwani
प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों और फैकल्टी की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही स्पोकन (वॉकिन) इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह बात नए चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज और डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के औचक निरीक्षण के दौरान कही। निदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पहुंचे डॉ. सयाना ने स्पष्ट किया कि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में नए मेडिकल कॉलेजों को जल्द से जल्द शुरू करना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कर कमियों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर समाधान किया जा सके। व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वच्छता और व्यवहार सुधारने के निर्देश निरीक्षण के दौरान निदेशक ने एसटीएच के गायनी विभाग, कैथ लैब, और मेडिसिन आईसीयू समेत विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, वार्डों की स्थिति और स्टाफ की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और अस्पताल परिसर में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। बंद सैनिटाइज़र मशीन पर जताई नाराजगी अस्पताल में बंद पड़ी हैंड सैनिटाइज़र मशीनों को देखकर निदेशक ने अधिकारियों से जवाब-तलब किया और उन्हें तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में छोटी से छोटी अव्यवस्था भी मरीजों की सुविधा को प्रभावित करती है, इसलिए लगातार निगरानी आवश्यक है। उन्होंने मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड्स और दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखने को कहा। डॉक्टरों और स्टाफ के लिए ''नेम प्लेट'' अनिवार्य अस्पताल में पारदर्शिता और मरीजों की सहूलियत बढ़ाने के उद्देश्य से निदेशक ने कड़ा आदेश जारी किया है। अब सभी मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपनी नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। इससे मरीज और उनके तीमारदार आसानी से अपने डॉक्टर की पहचान कर सकेंगे। अनियमितता पर संचालकों को थमाया जाएगा नोटिस पीपीपी मोड के तहत दी जा रही सेवाओं जैसे अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचों के बीच में बंद होने और डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए डॉ. सयाना ने कहा कि संबंधित संचालकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रभारी एमएस डॉ. शहजाद सिद्दीकी, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. परमजीत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: खड़गे की रैली स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का शांति मार्च, पुलिस ने रोका

14 Aug 2026

Video: मार्टिन कप फुटबॉल टूर्नामेंट में एलएमसी और आईएसईसी की टीमों के बीच मुकाबला

14 Aug 2026

हांसी-हिसार में किसान नेताओं का ऐलान, 15 अगस्त समारोह पर हांसी में सीएम को नहीं फहराने देंगे राष्ट्रीय ध्वज

14 Aug 2026

Video: श्री दादी परिवार का दो दिवसीय झूला उत्सव शुरू, निकली कलश यात्रा

14 Aug 2026

अमिताभ ठाकुर ने एसआईटी को पत्र भेजकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में दान की पूरी रकम का मांगा हिसाब

14 Aug 2026
विज्ञापन

खरगे की रैली के बाद मंच शुद्धिकरण के मामले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

14 Aug 2026

Shamli: गढ़ीपुख़्ता में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

14 Aug 2026
विज्ञापन

Shamli: चौसाना में अचानक तेज बारिश, उमस से राहत; किसानों की बढ़ी चिंता

14 Aug 2026

बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने पर हुआ विवाद, दो महिलाओं के साथ हुई हाथापाई

14 Aug 2026

अयोध्या में विभाजन की विभीषिका को याद कर निकाला गया मौन जुलूस

14 Aug 2026

अयोध्या में खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू, हजारों बीघे फसलें जलमग्न

14 Aug 2026

Video: चंडीगढ़ में रोकी परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस, आधे घंटे तक हंगामा

14 Aug 2026

Video: डंपर चालक की लापरवाही से पार्क रोड पर लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

14 Aug 2026

Independence Day 2026: पलवल में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल, छात्राओं में दिखा उत्साह

14 Aug 2026

VIDEO: स्कूली छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दिखाई हरी झंडी

14 Aug 2026

VIDEO: शहीदों की अमर गाथा सुन नम हुईं आंखें, वीर नारियों का हुआ सम्मान; तिरंगे के आगे नतमस्तक हुआ सभागार

14 Aug 2026

VIDEO: निरीक्षण में 53 शिक्षक-कर्मचारी मिले गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

14 Aug 2026

सिरमौर: विकास खंड ददाहू में हुआ पंच सम्मेलन

14 Aug 2026

Gwalior News: आजादी के पर्व से पहले ग्वालियर पुलिस का बड़ा तोहफा, 451 मालिकों को लौटाए गुम हुए मोबाइल

14 Aug 2026

चित्रकूट: बारिश के बाद तेजी से बढ़ा मंदाकिनी का जलस्तर, दुकानें डूबीं; आरोग्यधाम पुल भी जलमग्न

14 Aug 2026

औरैया: 5.10 लाख की एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पर चला रोटावेटर, 60 हजार बोतलें नष्ट

14 Aug 2026

कानपुर: फूलबाग के पास चेकिंग में स्कॉर्पियो सीज, भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

14 Aug 2026

अलीगढ़ में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

14 Aug 2026

सोलन कॉलेज में एनीससी, रोवर्स-रेंजर्स समेत अन्य ने की अंतिम रिहर्सल

14 Aug 2026

Chamoli: जिलासू बूथ संख्या 162 पर SIR सत्यापन में 91 लोगों की भागीदारी

14 Aug 2026

Independence Day Special: भोपाल का जुमेराती डाकघर, जहां पहली बार फहराया तिरंंगा, सुनिए पूरी कहानी

14 Aug 2026

VIDEO: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरा बारिश का पानी, मरीजों के साथ चिकित्सक भी परेशान

14 Aug 2026

यमुनानगर जीवन कुंडू हत्याकांड पर अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले- मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन करेगी इनेलो

14 Aug 2026

भिवानी नगर परिषद कार्यालय में वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि और क्लर्क के बीच चले जमकर लात घूंसे

14 Aug 2026

सफाई कर्मचारी धरना स्थल पर ही मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का परिपत्र जारी होने तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed