Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Women protested against the opening of a liquor shop in Ratighat market of Nainital district at the tehsil headquarters
{"_id":"69c669b5463c544bff008fb0","slug":"video-women-protested-against-the-opening-of-a-liquor-shop-in-ratighat-market-of-nainital-district-at-the-tehsil-headquarters-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: शराब की दुकान खोलने के विरोध में तहसील में भड़की महिलाएं, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: शराब की दुकान खोलने के विरोध में तहसील में भड़की महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
गायत्री जोशी
Updated Fri, 27 Mar 2026 05:18 PM IST
Link Copied
नैनीताल जिले के रातीघाट बाजार में प्रस्तावित शराब की दुकान खोले जाने के बाद से महिलाओं में गुस्सा है। शुक्रवार को नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने श्री कैंची धाम तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही प्रशासन से जल्द शराब की दुकान का प्रस्ताव रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।महिलाओं ने कहा कि सरकार एक तरफ विकास और शिक्षा की बात करती है लेकिन जमीनी स्तर पर शराब की दुकान खोलकर क्षेत्र का माहौल खराब करने का काम कर रही है। बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने भी महिलाओं को समर्थन देते हुए शराब की दुकान खोले जाने का प्रस्ताव रद्द करने को कहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि रातीघाट क्षेत्र में शहीद के नाम पर इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थान संचालित हैं। उन्होंने समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान ललिता जोशी, जया किशोर, चंद्रा देवी, जेडी कत्यूरा, चंद्र प्रकाश, दिनेश बुद्धलाकोटी, देवेंद्र भंडारी बालम सिंह पिनारी, नीरज जलाल, चंद्रा देवी, हेमा बिष्ट, नीमा भट्ट, नीमा जोशी, प्रभा, कमला, रेखा, भगवती आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।