{"_id":"69c656931a28853b51055800","slug":"video-crowds-gathered-in-temples-on-chaitra-navratri-people-also-performed-kanya-pujan-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, लोगों ने कन्या पूजन भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, लोगों ने कन्या पूजन भी किया
गायत्री जोशी
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:36 PM IST
Link Copied
नैनीताल शहर के विभिन्न स्थानों पर एक ओर कन्या पूजन के लिए कन्याएं मिलना दुर्लभ हो रहा है और दूसरी ओर नयना देवी मंदिर के समीप बोट स्टैंड से लगे क्षेत्र में सुबह से सैकड़ों कन्याएं सुलभ हैं। सुबह से सायं तक यहां कन्या पूजने वाली की आवाजाही लगी हुई थी। दर्जनों लोगों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से कन्या पूजन किया। बता दें कि नवरात्र के वृत रखने वाले श्रद्धालु नवमी पर हवन पूजन के बाद कन्या पूजन के साथ ही वृत का पारायण करते हैं। आम तौर पर मोहल्लों में कन्याएं मिलनी मुश्किल होती हैं। मिली भी तो उनके लिए इंतजार करना पड़ता है। ऐेसे में लोगों ने नयना देवी मंदिर में दर्शन के बाद वहीं समीप के पार्क में पूजन करना शुरू कर दिया है। यहां सुबह से ही कन्याएं पहुंच जाती हैं। श्रद्धालु भी सुबह से सायं तक इनकी पूजा करते देखे जाते हैं। अयारपाटा वार्ड की निवासी नीमा और डीएसबी परिसर निवासी शालिनी ने बताया कि बीते कई वर्षों से वह पूजन के लिए यहां आ रही हैं। हनुमान मंदिर निवासी यशिका, अयारपाटा से आई आराध्या, स्नोव्यू की बबीता, रीतिका, सात नंबर निवासी हर्षिता, वेदिका का कहना है कि बीते कई वर्षों से यहां आ रही हैं। लोग पूजन कर उन्हें पकवान खिलाते हैं और दक्षिणा भी देते हैं। उनकी धनराशि व सामान रखने के लिए उनके साथ भाई, बहन अथवा परिजन भी थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।