{"_id":"67cffe4f94765f03750ed8cd","slug":"video-ghara-ka-masa-mabil-tavara-lgana-ka-tayara-mahalo-ma-aakarasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घरों के मास मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, महिलाओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घरों के मास मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, महिलाओं में आक्रोश
पिथौरागढ़ जिले के कासनी क्षेत्र की महिलाओं ने मोबाइल टावर का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर लगाने के लिए उनके घरों की ओर जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे उन्हें आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि पूर्व में उनके घरों से थोड़ा पहले ही छोटा मोबाइल टावर लगाया गया है। इसके रेडिएशन से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। अब यहां बड़ा मोबाइल टावर लगाने के लिए उनके घरों की ओर जाने वाले रास्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ऐसे में आवाजाही करने में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने डीएम से मोबाइल टावर पर रोक लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जबरन टावर लगाया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगी। ज्ञापन देने वालों में हेमा देवी, जयंती देवी, मुन्नी देवी, कलावती देवी, हीरा देवी, हरुली देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।