{"_id":"69d3955f227881a08f0ddd94","slug":"video-snowfall-again-on-the-high-peaks-of-munsiyari-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर हुई बर्फबारी
गायत्री जोशी
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:43 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ सीमांत जिले में बदरा झमाझम बरसे। कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उच्च हिमालयी चोटियों पर लगातार बर्फबारी जारी है। इससे क्षेत्र में ठंड बरकरार है। इस बार मौसम अबूझ पहेली बन गया है। अप्रैल पहला सप्ताह गुजरने को है। बावजूद इसके अभी गर्म कपड़े नहीं छूट पा रहे हैं। रविवार को सुबह से ही मौसम के तेवर काफी तल्ख रहे। तड़के चार बजे बिजली की जोरदार कड़कड़ाहट से लोग सहमे रहे। उसके बाद रिमझिम बारिश हुई। बाद में मौसम साफ हो गया। अलबत्ता पूरे दिन आसमान घने बादलों से ढका रहा। उधर मुनस्यारी की ऊंची चोटियों हंसलिग, राजरंभा, नाग्निधुरा, पंचाचूली, छिपलाकेदार में बर्फबारी जारी है। कुछ पल के लिए सूरज की किरणें पड़ने से हिमालयी चोटियां चांदी की तरह चमक रही है। निचले इलाकों में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अब गेहूं की फसल तैयार होने को है। ऐसे में मौसम के उग्र तेवरों से किसान सहमे हुए हैं। व्यथित किसानों का कहना है कि पहले सूखा और वन्य जीवों की मार से फसलों को काफी नुकसान पहुंच चुका है। अब फसल पकते समय हो रही बारिश, ओलावृष्टि से अत्यधिक नुकसान हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।