{"_id":"6a771dad6040cb051c06114d","slug":"video-the-villagers-hunger-strike-continued-for-the-sixth-day-demanding-intermediate-classes-in-pithoragarh-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: इंटर कक्षाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का छठे दिन भी जारी आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: इंटर कक्षाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का छठे दिन भी जारी आमरण अनशन
पिथौरागढ़ में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली में इंटर की कक्षाएं शुरू करने की मांग पर ग्रामीणों का छठे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के उच्चीकरण का शासनादेश जारी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
शनिवार को भी विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर जगजीवन सिंह और रूप सिंह आमरण अनशन पर डटे रहे। महिलाएं और अन्य ग्रामीण उनके समर्थन में पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि हम अपने बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य की खातिर इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जगह-जगह शराब की दुकानें खोलकर युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रही है। वहीं जब विद्यार्थी खुद स्कूल के उच्चीकरण की मांग कर रहे हैं तो उनकी नहीं सुनी जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा जब तक विद्यालय का उच्चीकरण नहीं होता वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर बीडीसी सदस्य रमेश सिंह धामी, भगत सिंह, विक्रम सिंह, खड़क सिंह, पुष्कर सिंह, विक्की बिष्ट, टिकेंद्र सिंह, जीवन जेठा, विनोद महर, गोविंद सोरारी, यशोदा देवी, भावना देवी, गोविंद देवी, मंजू, मोहिनी देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।