{"_id":"69a30d7a425c192fbf0e2141","slug":"video-group-of-holi-revelers-reached-oragarh-village-in-rath-area-rudraprayag-news-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"राठ के होलियार रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य बाजारों में घोल रहे होली के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठ के होलियार रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य बाजारों में घोल रहे होली के रंग
Renu Saklani
Updated Sat, 28 Feb 2026 09:14 PM IST
Link Copied
होली के आगमन से पहले राठ क्षेत्र के ओरागढ़ गांव के होलियार जनपद के मुख्य बाजारों में लोगों के साथ होली खेल रहे हैं। शनिवार को नगर मुख्यालय, समेत तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि के अनेक स्थानों पर राठ से आई इस टीम ने अपने सुंदर गीतों से लोगों को भाव विभोर किया और गांवों से पलायन रोकने का संदेश दिया। इन होलियारों के साथ जगह-जगह स्थानीय महिला एवं जनता भी नृत्य करती नजर आई। सुंदर बाद्ययंत्रों के साथ होली खेलती टीम को नगर में लोगों ने खूब प्यार दिया। टीम के सदस्य अखिलेश ने बताया कि हमारी यह पहल पहाड़ सांस्कृतिक विरासत को घर-घर तक पहुंचाने की है। कहा कि, जिस तरह से युवा अपनी इन सांस्कृतिक विरासत से दूर हो रहे हैं, एेसे में हमारी पहल उनमें पहाड़ की विरासत के प्रति प्रेम और अलख जगाने के लिए है। वहीं हम शहरों में रह रहे लोगों को ये संदेश देते हैं कि वे विशेष पर्वो पर अपने गांव आएं और गांवों खाली न होने दें। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए गांव भी बचाने होंगे। हम सभी युवा अपने गांव में प्यार से रहते हैं। हमें राठ क्षेत्र के सचिन पुसोला और पंकज पहाड़ी से यह प्रेरणा मिली है कि हम भी पहाड़ में होली पर भ्रमण करें। वहीं टीम श्रीनगर, धारी देवी होते हुए जिले के प्रमुख बाजारों में घूम कर यही संदेश दे रही है। इधर, जिले में गांव-गांव के बच्चों की होलियारों की टीम झंडी के साथ बाजारों में पहुंच रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।