{"_id":"69a2bff5087cddf545006391","slug":"video-folk-singer-sarita-tiwari-gave-a-message-to-young-artists-in-pilibhit-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: लोक गायिका सरिता तिवारी ने युवा कलाकारों को दिया संदेश, कहा- अपनी संस्कृति से जुड़े रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: लोक गायिका सरिता तिवारी ने युवा कलाकारों को दिया संदेश, कहा- अपनी संस्कृति से जुड़े रहें
Mukesh Kumar
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:44 PM IST
पीलीभीत के गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में लोक गीतों से वाहवाही बटोरने वाली बनारस की लोक गायिका सरिता तिवारी ने 'अइसन जिला बा पीलीभीत' गीत के माध्यम से जिले के सभी प्रमुख स्थल का बखान किया। गोमती उद्गम स्थल, गौरीशंकर मंदिर, नेपाल की सीमा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ भी गीत में शामिल किए हैं। उनका यह गीत सुर्खियां बटोर रहा है। सरिता तिवारी ने शुक्रवार को अपनी प्रस्तुति दी थी। उन्होंने कई अन्य गीत भी सुनाए। अमर उजाला से बात में उन्होंने युवा कलाकारों को अपनी मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि कलाकारों को सभी का सम्मान करना चाहिए। अपनी लोक संस्कृति से जुड़ाव रखकर ही अपनी कला को निखारने का प्रयास करें। आप अपनी सभ्यता और लोक संस्कृति से जुड़े रहे। पीलीभीत में आकर काफी अच्छा लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।