Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Two main accused arrested in Bhiwani in fraud case of Rs 52 lakh 80 thousand in the name of sending people to America
{"_id":"69a2bc3f55fb9f48390ae76a","slug":"video-two-main-accused-arrested-in-bhiwani-in-fraud-case-of-rs-52-lakh-80-thousand-in-the-name-of-sending-people-to-america-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में अमेरिका भेजने के नाम पर 52 लाख 80 हजार की धोखाधड़ी मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में अमेरिका भेजने के नाम पर 52 लाख 80 हजार की धोखाधड़ी मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका भेजने के नाम पर 52 लाख 80 हजार की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
इस संबंध में मुकेश निवासी मिताथल जिला भिवानी ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका बेटा विक्रांत भिवानी में खेल अभ्यास करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात बलकार नामक व्यक्ति से हुई, जो भी भीम स्टेडियम भिवानी में खेल अभ्यास करता था। आरोपी बलकार ने बताया कि उसका सगा भाई रमेश लोगों को अमेरिका भेजने का काम करता है और वह उनके बेटे विक्रांत को भी पैसे लेकर अमेरिका भेज सकता है।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उनसे कुल 52,80000 रुपये ले लिए और उनके बेटे को अवैध तरीके से डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका भेज दिया। वर्ष 2025 में डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका भेजे जाने के बाद उनके बेटे को अमेरिका से वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया। इस प्रकार आरोपियों ने फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में सात अक्तूबर 2025 को धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में सदर पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मुख्य आरोपी सगे भाइयों रमेश और बलकार निवासी हंसावाला टोहाना जिला फतेहाबाद को उकलाना मंडी जिला हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों को 24 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई तथा उनकी निशानदेही पर 25,000 बरामद किए गए । रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों को पुनः न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रमेश प्राइवेट बॉक्सिंग अकेडमी चलाने का काम करता है, जबकि आरोपी बलकार गाड़ियां खरीदने-बेचने का कार्य करता है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। विदेश जाने के लिए केवल सरकारी मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंट के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।