{"_id":"69a2bd809d3375ce2f043563","slug":"video-rampur-bushahr-santa-rosa-plum-trees-are-full-of-leaves-but-lacking-flowers-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: सेंटा रोजा प्लम के पेड़ों में पत्तियों की भरमार, फूलों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: सेंटा रोजा प्लम के पेड़ों में पत्तियों की भरमार, फूलों की कमी
लाखों प्लम की पेटियों का उत्पादन करने वाले रामपुर उपमंडल के निचले क्षेत्रों में प्लम के बगीचों में पत्ते ज्यादा और फूल कम निकले हैं। इससे सैकड़ों बागवानों की चिंता बढ़ गई है और खासे परेशान हैं। रामपुर के निचले क्षेत्रों में रेड ब्यूट प्लम के बाद अब सेंटा रोजा किस्म के प्लम में फ्लावरिंग का दौर शुरू हो गया है। कई क्षेत्रों के प्लम बगीचों में पेड़ों में पत्तियों की भरमार है। पेड़ों में फूल कम मात्रा में निकल रहे हैं। ऐसे में फसल प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है और बागवान चिंतित हो गए हैं। बागवानों को साल भर की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है और बंपर फसल के सपने चूर-चूर हो रहे हैं। बागवानों के अनुसार सर्दियों में सूखे की मार और इन दिनों तापमान के उतार-चढ़ाव से समस्या बढ़ी है। देवेंद्र सिंह, किशोर चौहान, राधा कृष्ण, सुरेंद्र, रंजीत, शेर सिंह और भूपेंद्र सहित अन्य बागवानों ने कहा कि सेंटा रोजा प्लम के बगीचों में पत्तियां ज्यादा और फूल कम आए हैं। इसके कारण फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। सर्दियों में पर्याप्त बारिश न होने के कारण, इन दिनों रात को तापमान लुढक़ने और दिन को तापमान बढऩे से पेड़ों में फूल सही तरीके से नहीं आ रहे हैं। हर साल मौसम की मार बागवानों पर पड़ रही है। कभी सूखा तो कभी अंधड़ और ओलावृष्टि से बागवानी संकट में नजर आ रही है। कई साल से मौसम में आए बदलाव के कारण किसान-बागवान परेशानियों से जूझ रहे हैं और आर्थिकी को झटका लग रहा है। जबकि निचले क्षेत्रों में प्लम की फसल बागवानों की मुख्य आमदनी है, लेकिन मौसम की मार हर साल बागवान पर पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।