{"_id":"69c3de3b86099953700e6758","slug":"video-jawadi-park-built-at-a-cost-of-one-crore-has-been-reduced-to-ruins-following-a-disaster-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की लागत में बना जवाड़ी पार्क, आपदा के बाद खंडहर में हुआ तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की लागत में बना जवाड़ी पार्क, आपदा के बाद खंडहर में हुआ तब्दील
Renu Saklani
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:38 PM IST
Link Copied
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के समीप स्थित जवाड़ी पार्क। जो कभी बच्चों की किलकारियों और परिवारों की चहल-पहल से गुलजार रहता था। आज बंद होकर खंडहर में तब्दील हो गया है। पिछले वर्ष आई भारी बारिश में जवाड़ी बायपास का करीब 600–700 मीटर हिस्सा भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया था। भूस्खलन ने न सिर्फ जवाड़ी बायपास को भारी नुकसान हुआ बल्कि मुख्यालय का एकमात्र पार्क भी इसकी जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गया।
करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बना यह पार्क भूस्खलन के कारण गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पार्क में बनी कैंटीन, पार्किंग, बच्चों के झूले-फिसलपट्टी और सजावटी पशु प्रतिमाएं भी टूट-फूट गई हैं। वहीं सुरक्षा कारणों से संचालकों ने पार्क पर ताला लगा दिया है।
पार्क संचालक रोहित डिमरी ने बताया कि आपदा के बाद पार्क को भारी नुकसान हुआ है। बायपास मार्ग के पुनर्निर्माण के बाद ही पार्क के पुनर्स्थापन की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि पार्क बंद होने से आर्थिक नुकसान के साथ स्थानीय रोजगार पर भी असर पड़ा है।
इधर, पार्क बंद होने से बच्चे और उनके अभिवावक भी निराश हैं। उनका कहना है कि पार्क बंद होने से अब रोजमर्रा के सैर सपाटे के लिए कोई अच्छा स्थान नहीं है। जिससे कारण बच्चे अब फोन पर चिपके रहते हैं। वहीं बच्चों का कहना है कि पार्क बंद होने से अब मस्ती के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पार्क के दुरुस्तीकरण की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।