{"_id":"6a0ae777d7867fd0f106d5e8","slug":"video-process-for-opening-portals-of-the-second-kedara-lord-madmaheshwar-begun-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू
Renu Saklani
Updated Mon, 18 May 2026 03:48 PM IST
Link Copied
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। रविवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को गर्भगृह से सभा मंडप में विराजमान किया गया। इस दौरान स्थानीय हक-हकूकधारी ग्रामीणों ने भगवान को नए अनाज का भोग (छाबड़ी) अर्पित किया। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को गर्भगृह से बाहर लाया गया। इस दौरान मंदिर के वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी और केदार लिंग ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया और ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी शिवलिंग और वागेश लिंग ने विधि-विधान से भोग मूर्तियों को सभा मंडप में विराजमान कराया। इसके बाद रावल भीमाशंकर लिंग ने मद्महेश्वर धाम के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग को छह माह की पूजा का संकल्प कराते हुए दान सहित धार्मिक प्रक्रियाओं का निर्वहन कराया। जिसके बाद सभा मंडप में पंच गोंडारियों की मौजूदगी में पुजारी शिवशंकर लिंग ने भगवान को भोग अर्पित कर आरती संपन्न कराई। वहीं ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में उदयपुर, मस्तोली, ब्राह्मणखोली और डंगवाड़ी की महिलाओं ने नए अनाज से तैयार छाबड़ी भगवान को अर्पित की। भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियां सोमवार 18 मई को भी सभा मंडप में विराजमान रहेंगी। वहीं 19 मई को सुबह सात बजे भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी तथा रात्रि प्रवास के लिए रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 20 मई को डोली गौंडार पहुंचेगी और 21 मई को गौंडार गांव से प्रस्थान कर मद्महेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां उसी दिन सुबह 11:30 बजे ग्रीष्मकाल के लिए मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।