{"_id":"698dbdb071aed8102f0549e9","slug":"video-rudraprayag-district-members-also-supported-the-nationwide-strike-of-trade-unions-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल में जिला सदस्यों का भी मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल में जिला सदस्यों का भी मिला समर्थन
ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में सीटू जिला कमेटी ने बृहस्पतिवार को नगर मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए रुद्राकांप्लेस तक निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। वहीं प्रदर्शन के बाद 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला मंत्री कामरेड बीरेंद्र गोस्वामी ने केंद्र सरकार पर श्रमिक विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर 2025 को 29 श्रम कानून समाप्त कर चार नई श्रम संहिताएं लागू करने का निर्णय मजदूरों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2020 में महामारी के दौरान इन्हें संसद से पारित कराया गया और अब लागू किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि श्रमिक अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। वक्ताओं ने मनरेगा के स्थान पर नई व्यवस्था लाने, राज्यों पर 40 प्रतिशत अंशदान का बोझ डालने तथा बिजली संशोधन विधेयक 2023 के जरिए निजी कंपनियों को बढ़ावा देने का भी विरोध किया। उनका कहना था कि इससे आम लोगों पर आर्थिक भार बढ़ेगा। भोजन माताओं और योजना कर्मियों के मानदेय में वर्षों से बढ़ोतरी न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सभा में किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड राजाराम सेमवाल, जिला अध्यक्ष कामरेड आषाढ़ सिंह धीरवान, जिला कोषाध्यक्ष कॉमरेड दौलत सिंह रावत सीटू जिला सह संयोजक कॉमरेड नरेंद्र रावत, जनवादी महिला समिति की जिला मंत्री भावना रावत, जिला अध्यक्ष बीरा देवी आदि लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।