{"_id":"69fc6288fa59e655d209a58e","slug":"video-dharna-held-in-rudrapur-against-seizure-of-vehicle-due-to-non-payment-of-installment-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: किस्त जमा न होने पर वाहन कब्जे में लेने के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: किस्त जमा न होने पर वाहन कब्जे में लेने के विरोध में दिया धरना
गायत्री जोशी
Updated Thu, 07 May 2026 03:29 PM IST
रुद्रपुर में वाहन की किस्त जमा न होने पर सवारियों को उतारकर हरिद्वार में वाहन कब्जे में लेने के विरोध में व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय परिसर में धरना देकर विरोध जताया। नगर के चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय परिसर में पहुंचे लोगों ने कंपनी की मनमानी को लेकर नारेबाजी की। कहा कि खेड़ा निवासी इरफान अली ने लगभग दो वर्ष पूर्व कंपनी से डिजायर कार फाइनेंस करवाई थी। बेटे की बीमारी के चलते आर्थिक संकट आने के कारण वह वाहन की दो किश्तें समय पर जमा नहीं करा सके। बीते तीन मई को चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी ने हरिद्वार में वाहन में बैठे यात्रियों को रास्ते उतारकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इरफान अली ने कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की तो कंपनी ने अनाप-शनाप चार्ज लगाकर परेशान करना शुरू कर दिया। इरफान अली के अवशेष किश्त जमा करने की बात कही गई लेकिन कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया। कंपनकके दफ्तर में धरना शुरू होने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंपनी के रीजनल मैनेजर शिवराज ब्रिज से फोन पर इन लोगों की वार्ता कराई। शुक्रवार सुबह मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।