{"_id":"6a142c96e4667cbbf5084a0e","slug":"video-due-to-unknown-reasons-a-fire-broke-out-in-the-house-destroying-all-the-belongings-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, सारा सामान जलकर नष्ट
गायत्री जोशी
Updated Mon, 25 May 2026 04:33 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के फुलसूंगा स्थित जेष्टा कॉलोनी में शनिवार देर रात एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन रुद्रपुर की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि अग्निकांड में घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के अनुसार, जेष्टा कॉलोनी निवासी सुजीत बिस्वास पुत्र सुनील बिस्वास के घर में अचानक आग लग है। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र अपनी फायर यूनिट को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। दमकल की टीम मौके पर आई तो पता चला कि आग आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया और काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। अग्निकांड में घर के अंदर रखा फ्रिज, कूलर, बेड, पंखे, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
फायर सर्विस की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। एफएसओ महेश चंद्र ने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।