सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami inaugurated several development works including Didi's Library in khatima

खटीमा में सीएम धामी ने दीदी की लाइब्रेरी समेत कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Gayatri joshi गायत्री जोशी
Updated Mon, 25 May 2026 05:07 PM IST
CM Dhami inaugurated several development works including Didi's Library in khatima
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा विकासखंड कार्यालय परिसर में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित दीदी की लाइब्रेरी, 7.50 लाख रुपये की लागत से व्यायामशाला भवन व 26.50 की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार होती है। खटीमा में स्थापित की गई दीदी की लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय छात्रो-छात्राओं को शांत व अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने लक्ष्य निर्धारण के साथ बेहतर तैयारी कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि ग्रामीण व सीमांत क्षेत्रों के अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाओं से वंचित रह जाते थे। नई लाइब्रेरी ऐसे विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। यहां उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन सामग्री से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, इसी क्रम में इस लाइब्रेरी का संचालन भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित किया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सके। इसके लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने व्यायामशाला भवन के नवीनीकरण व आधुनिकीकरण को भी युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। व्यायामशाला लोगों को फिटनेस, खेलकूद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक होगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में फिट इंडिया मूवमेंट और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार भी युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करने के लिए खेल एवं फिटनेस से जुड़ी सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। आधुनिक व्यायामशाला स्थानीय युवाओं को नियमित व्यायाम, शारीरिक दक्षता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में समान रूप से कार्य कर रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। खटीमा उनका गृह क्षेत्र होने के साथ-साथ विकास के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता का भी केंद्र है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अपने सपनों को साकार करने व आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार प्राप्त होगा। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रमेश चंद्र जोशी, डॉ प्रेम सिंह राणा, रविंद्र राणा, कमल जिंदल, डॉ.विनीता सक्सेना, रंदीप पोखरिया, गुड्डू टम्टा, भास्कर सम्मल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लुधियाना में गायक दिलजीत दोसांझ के घर और मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी

25 May 2026

पुरुषोत्तम मास के सोमवार पर बाबा बेलखरनाथ के दर्शन को उमड़े भक्त, गूंजे जयकारे

25 May 2026

जालंधर के गुरिंदर वीर ने 10.09 सेकंड में पूरी की 100 मीटर दौड़, रचा इतिहास

25 May 2026

VIDEO: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताज का दीदार

25 May 2026

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, VIDEO

25 May 2026
विज्ञापन

Solan: पर्यटकों की बढ़ती आमद से कसौली में रौनक, गड़खल पंचराहा पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम

25 May 2026

लखनऊ में गोमती नदी में कूदा युवक, तलाश जारी

25 May 2026
विज्ञापन

MP: इटारसी के सरकारी ट्रेनिंग कैंप में खाद्य विषाक्तता पर हंगामा, खाना खाते ही बिगड़ी पांच छात्रों की तबीयत

25 May 2026

जालंधर के किशनपुरा में मंदिर में शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर धमाके से घर में लगी आग, कई लोग झुलसे

25 May 2026

गर्मी से बचाव का अनोखा तरीका: नौतपा में बाइक पर बांस-पौधों की बनाई छत, वायरल हो रहा देशी उपाय

25 May 2026

डीएम की गाड़ी रोक भाजपा का प्रदर्शन, अजय राय और राहुल गांधी के पुतले फूंके; VIDEO

25 May 2026

श्रद्धालुओं ने ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

25 May 2026

जालंधर में 104.80 रुपये प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल

25 May 2026

पत्नी और साली ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर फर्मकर्मी को करंट लगाया, जहर देकर मार डाला

25 May 2026

लखनऊ में बिजली गुल होने पर आधी रात लोगों ने अप्ट्रान विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा

25 May 2026

बढ़ती गर्मी के चलते अमृतसर में बदला दफ्तरों का समय, डीसी ने की नए समय अनुसार आने की अपील

25 May 2026

लखनऊ में मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक की तरफ आने वाली रोड पर लगा लंबा जाम

25 May 2026

पुरुषोत्तम मास पर गोरखपुर के शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक, भक्तों ने किया जलाभिषेक

25 May 2026

Bihar: CCTV में कैद खाकी का खौफनाक चेहरा, गाली-गलौज का विरोध करने पर दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीटा

25 May 2026

Sehore News: आधी रात धधक उठी मैदा मिल, किसान बर्बाद! लाखों की संपत्ति जलकर खाक; वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

25 May 2026

VIDEO: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की सुरक्षा के चलते ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश रोका गया

25 May 2026

Bihar AI Summit: बिहार के आतिश ने छोड़ा 70 लाख का पैकेज, अब करेंगे ये काम

25 May 2026

रायबरेली के बछरावां औेद्योगिक क्षेत्र में प्लाई फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

25 May 2026

पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; VIDEO

25 May 2026

अंबेडकरनगर में ईंट से कूचकर दूधिये की हत्या

25 May 2026

काशी में गंगा के लिए हाथ से जुड़े हाथ, बनाई मानव श्रृंखला; VIDEO

25 May 2026

खजूर गांव में युवक पर फायरिंग करने वाले तीन लोग गिरफ्तार, VIDEO

25 May 2026

लखनऊ में फैजाबाद रोड के बेबियान रेस्टोरेंट के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, धू-धूकर जला

25 May 2026

लखनऊ में इंदिरा नगर जैन सेवा संस्थान ने निकाला मौन जुलूस

25 May 2026

ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed