{"_id":"61334070046a0c1fdc6f5be8","slug":"cm-yogi-adityanath-did-gauseva-in-balrampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की गौसेवा, फिर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने निकले, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की गौसेवा, फिर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने निकले, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Sep 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
गौसेवा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त जिलों का दौरा करने के लिए निकले हुए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की रात उन्होंने बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर श्री पाटेश्वरी मां के मंदिर प्रांगण में विश्राम किया और शनिवार सुबह गौसेवा करने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया। इसके बाद बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जिले के उतरौला में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को समस्या का निदान करने का निर्देश दिया। इसके बाद वह सिद्घार्थनगर के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी यहां आते हैं तो मंदिर में दर्शन और गौसेवा जरूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे। सीएम ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। राजी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री के तहत खाद्यान्न किट व डेमो चेक का वितरण भी किया। बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे निर्माण कार्यों से सीएम संतुष्ट दिखे।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी के कारण तराई के जिलों में प्रतिवर्ष बाढ़ की दुश्वारियां लोगों को उठानी पड़ती हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में इस बार जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पहले से बचाव कार्य किए गए जिससे बड़ी आबादी को बाढ़ की विभीषिका से बचाने में सरकार सफल रही है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा कि वर्तमान समय की आपदा में बचाव के लिए आज ही निर्देश जारी किए गए हैं कि हर जिले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को नोडल बनाकर भेजा जाए। वह चार से पांच दिनों तक जिले में कैंप कर रोगों से बचाव की तैयारियों को तेजी देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।