फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा शिवम हत्याकांड: तो क्या प्रेमिका बनी हत्या की वजह, जांच में सामने आई यह बात

Sat, 29 May 2021 02:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Agra murder news Shivam Yadav murdered in love affair
शिवम यादव हत्याकांड : शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कालिंदी विहार में शुक्रवार शाम को 80 फुटा रोड पर हुई शिवम यादव की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी इस एंगल पर जांच कर रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि शिवम की एक युवती से दोस्ती थी। शिवम कुछ समय पहले एक मामले में जेल गया था। इस पर युवती से दोस्ती टूट गई। इसके बाद युवती की दोस्ती सोनू जाट से हो गई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोनू जाट ने ही शिवम को गोली मारी है। हमलावर शिवम की हत्या करने के इरादे से ही आए थे। उन्होंने बगैर ज्यादा बात किए सीधे हवाई फायरिंग कर दी थी। तब तक शिवम और उसके दोनों साथी कार से नहीं उतर पाए थे। इसी दरम्यान सोनू ने शिवम को गोली मार दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए हमलावर फरार हो गए।

Agra murder news Shivam Yadav murdered in love affair
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवम के मौसेरे भाई प्रिंस और दोस्त अभिषेक ने बताया कि वह जैसे ही कार से मौके पर पहुंचे थे। तभी सोनू जाट ने गोली मारने की धमकी दी और फायर भी कर दिया। कुछ ही पलों में शिवम ने गाड़ी को स्टार्ट करके भागने की कोशिश की मगर तभी सोनू ने उसे गोली मार दी। 
Agra murder news Shivam Yadav murdered in love affair
मृतक शिवम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने दूसरी गोली कार पर चलाई। इसके बाद भागते वक्त भी फायरिंग की। घटना के बाद चीख-पुकार होने पर आसपास के लोग पहुंच गए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार पांच युवक काफी देर से 80 फुटा रोड पर ही घूम रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra murder news Shivam Yadav murdered in love affair
जांच करते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
जमानत पर बाहर है आरोपी आलोक
एसपी सिटी ने बताया कि हत्याकांड का कालिंदी विहार निवासी आलोक यादव रंगबाज है। पूर्व में जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर है। आलोक एटा से तमंचे लेकर आता है। आगरा में बेचा करता है। सोनू भी अपराधी किस्म का है। शिवम भी मारपीट के मामले में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
Agra murder news Shivam Yadav murdered in love affair
शिवम यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिचित ने फोन करके बुलाया था
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि शिवम को एक दोस्त ने फोन करके बुलाया था। उसका नाम निमेश है, जिस समय शिवम को गोली मारी गई, उस समय निमेश भी मौजूद था। अब पुलिस उसकी संलिप्तता के बारे में  पता कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed