फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बटेश्वर मेला: 11 लाख की घोड़ी लाडली पर फिदा हो रहे खरीदार, ऊंट का नाच देख सीडीओ हुए अचंभित, तस्वीरें

Wed, 03 Nov 2021 01:48 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Nov 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Bateshwar Pashu Mela Starts Attraction Horse And Camels Dance
आगरा: बटेश्वर मेले में नाचती घोड़ी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बटेश्वर के ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ मंगलवार को धनतेरस पर्व पर सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक बाह पक्षालिका सिंह ने किया। सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेले को और भव्य बनाने की घोषणा की। कहा कि मेले के स्तर को उठाने के साथ ही इसकी पंरपराएं भी बरकरार रखेंगे। लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे पहले पं. राकेश वाजपेयी ने मंत्रोच्चार के साथ मेले का पूजन कराया। इस दौरान विधायक फतेहाबाद जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, राम सकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, गिर्राज कुशवाह, मानवेंद्र सिंह राठौर, महेश कठेरिया, मुन्ना, कृष्णपाल सिंह, सहवीर दिवाकर, भाव सिंह नरवरिया, कन्हई सिंह तोमर, प्रदीप गुप्ता, अमित सिंह, लाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रामबरन कुशवाह, शिव कुमार शर्मा, श्याम शर्मा, पवन भदौरिया, विनोद सिंह भी मौजूद रहे।

Bateshwar Pashu Mela Starts Attraction Horse And Camels Dance
बटेश्वर मेला में 11 लाख की घोड़ी के साथ मालिक - फोटो : अमर उजाला
11 लाख की घोड़ी लाडली पर फिदा रहे खरीदार
मेले में नकुली घोड़ी लाडली पर खरीदार फिदा दिखे। दो साल आठ माह की लाडली के मालिक चांद खां ने इसकी कीमत 11 लाख रुपये रखी है, आठ लाख तक के कई देनदार हैं। लाडली का तीन किलो दूध, दो किलो बाजरा, पांच किलो चोकर रोज का आहार है। वहीं चांद खां मेले में पांच घोड़ी लेकर पहुंचे हैं, जिनकी कीमत 3.50 से 11 लाख रुपये तक है।
Bateshwar Pashu Mela Starts Attraction Horse And Camels Dance
बटेश्वर मेले में पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
घोड़ी और ऊंट का नाच देख सीडीओ हुए अचंभित 
मेले में ऊंट और घोडे़ का क्रय-विक्रय शुरू हो गया है। जालौन के शाहिद के इशारों पर नाचती घोड़ी का अंदाज व्यापारियों के आकर्षण का केंद्र रहा। भिंड के नरेश शर्मा की घोड़ी चंपा के नृत्य ने भी खूब लुभाया। गंगापुर सिटी निवासी रमेश के जैसलमेरी ऊंट का नाच भी लोगों को लुभा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bateshwar Pashu Mela Starts Attraction Horse And Camels Dance
बटेश्वर मेले में नाचता ऊंट - फोटो : अमर उजाला
मेले की व्यवस्था देखने पहुंचे सीडीओ ए मनिकन्डन भी घोड़ी व ऊंट के नृत्य देखकर अचंभित हो उठे। बिजली, पानी की शिकायत पर सीडीओ ने 20 टैंकरों से पानी मुहैया कराने और मेले में प्रकाश का इंतजाम के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Bateshwar Pashu Mela Starts Attraction Horse And Camels Dance
बटेश्वर मेला का शुभारंभ करते जनप्रतिनिधिगण - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पशु पालन विभाग को कैंप करने के निर्देश दिए। एसपी पूर्वी ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसडीएम रतन कुमार, सीओ रविंद्र प्रताप सिंह सिंह भी मौजूद रहे। 

दीपोत्सव: अटल जी के बटेश्वर में दिखा अयोध्या सा अद्भुत नजारा, दो लाख 51 हजार दीयों से जगमगाए यमुना घाट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed