फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लॉगर युवती की हत्या: रितिका ने देर तक किया संघर्ष, बचाने के लिए चीख रहा था फ्रेंड, इस तरह दिया गया खौफनाक वारदात को अंजाम

Fri, 24 Jun 2022 08:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
blogger girl murder Ritika struggled long time screaming to save friend Know how the dreadful incident was executed
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 401 में फेसबुक फ्रेंड विपुल के साथ लिव इन में रह रही फूड और फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह ने जान बचाने के लिए देर तक संघर्ष किया। पति आकाश ने आते ही उससे मारपीट की। विपुल बचाने आया तो उसे आकाश और साथियों ने हाथ बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। वह चीखने लगा। मगर, कोई नहीं आया। तब तक रितिका के हाथ बांध दिए। वह बाहर निकलने का प्रयास करने लगी। अपार्टमेंट के अन्य लोगों को जब तक पता चला, रितिका को चौथी मंजिल से फेंक दिया गया। पुलिस की पूछताछ में विपुल ने यह जानकारी दी है। पूछताछ में यह भी पता चला कि आकाश गौतम पूरी तैयारी से आया था। आकाश गौतम ने सुबह 10:36 बजे अपार्टमेंट के गेट से पहले अपने साथ की दोनों महिलाओं से एंट्री कराई, जिससे किसी को शक न हो। यह सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है।



 
blogger girl murder Ritika struggled long time screaming to save friend Know how the dreadful incident was executed
लिफ्ट के पास खड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गार्ड मुन्ना ने टोका तो आकाश आ गया। उसने महिला से एंट्री कराई। उन्होंने सुनीता नाम लिखते हुए फ्लैट नंबर 601 में जाने की बात लिखी, जबकि उन्हें 401 में जाना था। ऐसा इसलिए किया कि जिससे गार्ड को उनकी सही जानकारी नहीं मिल सके। मोबाइल नंबर के आगे आकाश का नाम भी लिखा। पांचों एकदम से अंदर चले गए। उन्हें पहले से रितिका के फ्लैट की जानकारी थी। 15 से 20 मिनट बाद ही अपार्टमेंट के पिछले हिस्से से गिरने की तेज आवाज आई।

blogger girl murder Ritika struggled long time screaming to save friend Know how the dreadful incident was executed
मृतका का फेसबुक फ्रेंड - फोटो : अमर उजाला
लोगों के शोर मचाने पर गार्ड ने गेट बंद कर दिया। लाश पड़ी मिलने पर लोगों ने भागते हुए आकाश और उसके साथ की महिलाओं को पकड़ लिया। वहीं दो साथियों का पता नहीं चला। लोग फ्लैट में पहुंचे तो विपुल बंद मिला। उसे खोलकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
blogger girl murder Ritika struggled long time screaming to save friend Know how the dreadful incident was executed
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

फ्लैट में बिखरा था सामान, टूटे मिले बाल

पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने फ्लैट में जांच की। फ्लैट में सामान बिखरा हुआ था। सेंडल पड़ी हुई थी। बाल का गुच्छा भी था। वहीं गमला गिरा पड़ा था। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बाल को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
blogger girl murder Ritika struggled long time screaming to save friend Know how the dreadful incident was executed
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किस वाहन से आए, नहीं चला पता

पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि आकाश और उसके साथ के लोग किस वाहन से आए थे। क्योंकि उन्होंने गेट से पैदल ही प्रवेश किया था। बाहर भी कोई वाहन आकर नहीं रुका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed