फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP:  तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष...मझले की कर दी हत्या, फिर लाश के साथ की ऐसी बर्बरता; गांव वाले भी कांप गए

Tue, 29 Apr 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 11:58 AM IST
सार

 फतेहपुर  सीकरी में तीन भाइयों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चला आ रहा था। इस विवाद के चलतो रात को तीनों में संघर्ष हुआ, जिसमें मझले भाई की जान चली गई। 
 

विज्ञापन
Bloody conflict between three brothers killed middle one then dead bod placed in a pit and burnt
भाई की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना फतेहपुर  सीकरी में तीन भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में मझले भाई की हत्या कर दी गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने की जगह बर्बरता की हदों को पार कर दिया। उसकी लाश को ले जाकर गांव के बाहर बिटोरे में फेंक दिया। इसके बाद बिटोरे को आग लगा दी। आग की लपटों के साथ लाश जल गई। 


फतेहपुर सीकरी के ग्राम  दुल्हारा में सोमवार रात नेहनू , रणवीर और मनोज पुत्रगण हरिभान सिंह में विवाद हो गया। इस विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। झगड़े में मझले भाई रणवीर की मौत हो गई। परिवार वालों ने युवक की मौत के बाद शव को गांव के बाहर लगे बिटोरे में रखकर फूंक दिया।

ये भी पढ़ें - Mainpuri News: एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस ने किया ढेर, मैनपुरी में सुबह हुई मुठभेड़; ताबड़तोड़ चली गोलियां

 
 
Bloody conflict between three brothers killed middle one then dead bod placed in a pit and burnt
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था। नहनू की पत्नी द्वारा भी दो-तीन दिन पूर्व ही एक प्रार्थना पत्र थाने में दिया था, जिसकी थाना पुलिस जांच कर रही थी। वहीं रणवीर द्वारा भी भाइयों के खिलाफ एक तहरीर सोमवार रात थाना पुलिस को दी गई थी। तीन माह पूर्व भी तीनों भाइयों में घरेलू विवाद हुआ था।  मनोज और रणवीर अविवाहित हैं। 

ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म

 
Bloody conflict between three brothers killed middle one then dead bod placed in a pit and burnt
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया है कि थाने में तहरीर देकर आने की जानकारी के बाद सोमवार रात तीनों भाइयों में फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ भाई-भाई एक दूसरे की जान लेने के लिए टूट पड़े। हमले में रणवीर सिंह को गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें -  International Dance Day: आगरा की अनिका यादव से मिलिए, 2100 राउंड लगाकर नृत्य में बनाया विश्व रिकॉर्ड
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bloody conflict between three brothers killed middle one then dead bod placed in a pit and burnt
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरेलू विवाद के कारण गांव के किसी लोगों ने बीच बचाव नहीं किया। घटना के बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस को भी सूचना नहीं दी। इसके बाद रणवीर के शव को बिटोरे में रखकर फूंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
Bloody conflict between three brothers killed middle one then dead bod placed in a pit and burnt
परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि चिता से अस्थियां एकत्र करके ले गई। फोरेंसिक टीम को घर में खून के छींटे और मृतक की चप्पल मिली, जिस पर खून लगा था। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। घटना के बाद परिजन फरार हो गए। किसी ने तहरीर नहीं दी है। छानबीन की जा रही है। घटना के पीछे पारिवारिक और संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed