सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में बेकाबू वायरल-डेंगू: डेढ़ माह के मासूम ने तोड़ा दम, चार की मौत से मृतक संख्या 95 पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Four More Death Due To Viral Fever And Dengue Today Latest News
फिरोजाबाद के अस्पताल में मरीजों के जांच करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में सोमवार को वायरल से एक नवजात समेत चार लोगों की मौत हो गई। दोनों लोगों के परिजनों का आरोप है कि रात में मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे, लेकिन भर्ती न कर सीधा आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। जिले में वायरल-डेंगू से अब मृतकों की संख्या 95 हो गई है। झलकारी नगर गली नंबर चार निवासी डेढ़ माह के चिराग पुत्र धीरज कुमार को कई दिन से बुखार था। धीरज ने बताया कि रविवार रात हालत बिगड़ने पर वे मासूम को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। आरोप है कि मासूम को भर्ती नहीं किया गया और आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय मासूम की मौत हो गई। इस परिवार में तीन लोगों की मौत पिछले तीन माह में हो चुकी है।

Trending Videos
Firozabad Four More Death Due To Viral Fever And Dengue Today Latest News
फिरोजाबाद के वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला

शिवधाम कॉलोनी रहना निवासी पूजा शुक्ला (33) पत्नी पंकज शुक्ला को भी रविवार देररात बुखार तेज हो गया। आरोप है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज तत्काल ले जाया गया लेकिन महिला को भर्ती न कर सीधे आगरा रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मक्खनपुर निवासी आशु (06) पुत्र रोहित कुमार की भी सोमवार मौत हो गई। वहीं नगर निगम प्रवर्तन दल के कर्मचारी पुष्पेंद्र (40) की भी गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। पुष्पेंद्र मूलरूप से आगरा के रहने वाले थे। विगत दिनों बुखार आने पर उन्होंने अपनी जांच कराई तो रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Four More Death Due To Viral Fever And Dengue Today Latest News
जिलाधिकारी ने बांटी ऑडोमॉस - फोटो : अमर उजाला

रामनगर, आजादनगर में डीएम की घर-घर दस्तक
शहर में डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए डीएम चंद्रविजय सिंह ने सोमवार को रामनगर,आजाद नगर,नगला बिष्णु एवं झलकारी नगर में घर-घर जाकर दस्तक दी। डीएम का काफिला देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। डीएम ने महिलाओं और बच्चों से कहा कि घर के कूलरों को खाली कर दें और पुरानी घास को जला दें। फ्रिज के पीछे भरे पानी को खाली कर दें। 

Firozabad Four More Death Due To Viral Fever And Dengue Today Latest News
फिरोजाबाद जिलाधिकारी ने जाना अस्पताल का हाल - फोटो : अमर उजाला
डीएम चंद्रविजय सिंह सोमवार सुबह शहर की नई आबादी वाले इलाकों में पहुंचे। उन्होंने लोगों से कहा कि बीमार बच्चों के बारे में बताया कि हैवी डोज न दें। किसी झोलाछाप से उपचार भी नहीं कराएं। ऑडोमास एवं मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसके लिए उन्होने सभी जरूरतमंदों को ऑडोमॉस व मच्छरदानी का बडे़ स्तर पर वितरण कराया। नगर निगम की टीम को टूटी नालियों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। प्लॉटों में भरी गंदगी की सफाई  के साथ पानी भरे प्लॉटों में लार्वा साइडल एवं इंसेक्टिसायडल दवाओं एवं मिट्टी के तेल का छिड़काव करने के आदेश दिए। नगला बिश्नू क्षेत्र में आंगनबाड़ी, एएनएम द्वारा घर-घर जाकर मरीजों की जांच होती मिली। डीएम ने टीम द्वारा दिए जा रहे उपचार की जानकारी नर। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि नई आबादी वाले क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर अधिक से अधिक लगाए जाएं।
विज्ञापन
Firozabad Four More Death Due To Viral Fever And Dengue Today Latest News
सरकारी अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
तीन पंचायत सचिव निलंबित, एक को नोटिस 
डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि डेंगू जैसे संक्रामक रोग के दौरान भी अनुपस्थित रहने वाले फरिहा देहात के सचिव राजकुमार, टूंडला के टीकरी पंचायत के सचिव राजेंद्र खरे, और जसराना ब्लॉक के बहत के सचिव अरुण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जबकि शिकोहाबाद ब्लॉक के नसीरपुर पंचायत में तैनात सुनील कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल बुखार: प्लेटलेट्स की भारी कमी, कानपुर-लखनऊ से आपूर्ति, 'खाकी' बनी मददगार, किया रक्तदान
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed