फिरोजाबाद जिले में डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर के मरीजों से राजकीय मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या वार्ड के साथ नई इमारत में बने वार्ड के पलंग फुल हो गए हैं। एक-एक पलंग पर दो-दो मरीजों को उपचार किया जा रहा है। हालांकि अभी गांव-कस्बों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं सामुदायि स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पलंग खाली है। यह जानकारी डीएम को खाली पलंग की रिपोर्ट तलब करने पर हो सकी।
{"_id":"6136fbb0cef0021a7c2c2f66","slug":"firozabad-viral-fever-dengue-news-government-medical-college-beds-full-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप: राजकीय मेडिकल कॉलेज फुल, एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप: राजकीय मेडिकल कॉलेज फुल, एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद: एक बेड पर भर्ती दो बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
फिरोजाबाद: एक बेड पर भर्ती दो बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन मरीजों को पीएचसी और सीएचसी में भर्ती करने की रणनीति बना रहा है। लेकिन सवाल यह भी है कि इन सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक समय से ड्यूटी नहीं देते हैं। दूसरा मरीजों को मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हैं। इसके चलते ग्रामीण सीएचसी और पीएचसी पर आने के स्थान पर सरकारी मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पताल में उपचार कराने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद: सौ शैय्या अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
डेंगू और वायरल फीवर के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना मुश्किल हो गया है। जनपद के निजी अस्पतालों में गेट से ही मरीजों को लौटाया जा रहा है। वहीं सौ शैय्या अस्पताल में भी अब जगह नहीं है। सोमवार को सौ शैय्या अस्पताल और नवनिर्मित बिल्डिंग में शाम तक 102 नए मरीज भर्ती किए गए। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 450 से ज्यादा बाल रोगी भर्ती हैं।
फिरोजाबाद: मेडिकल कॉलेज की नई इमारत में डाले गए बेड
- फोटो : अमर उजाला
जिले के पीएचसी,सीएचसी पर उपलब्ध पलंग
पीएचसी,सीएचसी - कुल पलंग मरीज खाली पलंग
सीएचसी जाटऊ - 21 15 06
सीएचसी सिरसागंज -30 09 21
सीएचसी दीदामई -30 01 29
सीएससी टूंडला -30 22 08
सीएससी एका -30 05 25
सीएचसी खैरगढ़ -30 06 24
सीएचसी धनपुरा -30 03 27
सीएचसी अरांव -30 14 16
सीएचसी जसराना -30 16 14
कुल 261 91 170
पीएचसी,सीएचसी - कुल पलंग मरीज खाली पलंग
सीएचसी जाटऊ - 21 15 06
सीएचसी सिरसागंज -30 09 21
सीएचसी दीदामई -30 01 29
सीएससी टूंडला -30 22 08
सीएससी एका -30 05 25
सीएचसी खैरगढ़ -30 06 24
सीएचसी धनपुरा -30 03 27
सीएचसी अरांव -30 14 16
सीएचसी जसराना -30 16 14
कुल 261 91 170
विज्ञापन
फिरोजाबाद: छिड़काव करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम चंद्रविजय सिंह ने डेंगू-वायरल पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पांच हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों को फॉगिंग मशीन खरीदने के आदेश जारी किए हैं। 15वें वित्त से मशीन को तुरंत खरीदने के साथ संबंधित ग्राम पंचायत के साथ ही आसपास की पंचायतों में फॉगिंग कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।