{"_id":"6106519c955bd3156439abf4","slug":"flood-situation-in-agra-mathura-due-to-water-level-increase-of-yamuna-and-chambal-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में बाढ़ के हालात: उफान पर बह रहीं यमुना-चंबल, मथुरा के घाट डूबे, आगरा के खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में बाढ़ के हालात: उफान पर बह रहीं यमुना-चंबल, मथुरा के घाट डूबे, आगरा के खेतों में भरा पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ब्रज में बाढ़ के हालात
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
ब्रज में यमुना उफान पर बह रही है। चार दिन पहले हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शनिवार को फिर हाथिनी कुंड से 31122 क्यूसेक और ओखला बैराज से 3,780 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। इससे यमुना उफान पर आ गई है। इससे आगरा और मथुरा जिले के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग की टीमें अलर्ट हो गई हैं।
उधर, राजस्थान, मध्यप्रदेश में हुई बारिश से एक बार फिर चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को चंबल नदी 117.50 मीटर जलस्तर पर बह रही थी। रात को फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। पिनाहट घाट पर चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता हुआ रविवार सुबह 10 बजे तक 120.40 पहुंच गया है।
Trending Videos
2 of 5
उफान पर बह रही यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत प्रदेश के कई जनपदों में नदियां उफान पर हैं। इधर, चंबल और यमुना नदी में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शहर के प्रतापपुरा स्थित सिंचाई कार्यालय पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित है। जहां से 24 घंटे नदियों में बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बल्केश्वर में पार्वती घाट की सीढ़ियां डूबी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने से आगरा जिले के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। इससे सैकड़ों बीघा फसलों जलमग्न हो गई हैं। बल्केश्वर क्षेत्र के गांव मनोहरपुर के खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है। पार्वती घाट की आधी से ज्यादा सीढ़ी पानी में डूब गई हैं।
4 of 5
मथुरा: बाढ़ के बावजूद यमुना में चल रही नाव
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन के घाट बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। यमुना में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग ने गोकुल बैराज से 16 हजार 400 क्यूसेक पानी को आगरा के लिए छोड़ दिया। सिंचाई विभाग के यूएसी राजेंद्र कौशिक ने बताया कि हम यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के धौलपुर और आसपास क्षेत्रों में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण चंबल नदी में फिर से उफान आ गया है। पिनाहट घाट पर चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता हुआ रविवार सुबह 10 बजे तक 120.40 पहुंच गया। नदी के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।