फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा सड़क हादसा: टुकड़े-टुकड़े स्कॉर्पियो, सड़क पर बिखरा कांच, बयां कर रहे थे हादसे की भयावहता

Fri, 12 Mar 2021 04:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Mar 2021 04:12 AM IST
विज्ञापन
Horrific Accident Spot Of Agra Delhi National Highway
आगरा सड़क हादसा: दुघर्टनास्थल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कंटेनर और स्कॉर्पियो के टकराने से हुए हादसे का मंजर देखकर लोग सहम गए। घटनास्थल पर खून पड़ा हुआ था। कार सवारों का सामान बिखरा था। पुलिस ने स्कॉर्पियो में फंसे आठ शवों को एक-एक करके बाहर निकाला तो लोग कांप गए। चार घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों में से एक की मौत हो गई। हादसा कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने गुरुवार तड़के 5:25 बजे घटित हुआ। हादसा एत्मादपुर की ओर से आती तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी के डिवाइडर पर चढ़कर गलत दिशा में आने से हुआ। स्कॉर्पियो रामबाग की ओर से आते कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर भी तिरक्षा होकर लोहे की रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड पर लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों के शवों को निकलवाया। कंटेनर और कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया जा सका। घायलों का इलाज चल रहा है। 
Horrific Accident Spot Of Agra Delhi National Highway
आगरा में हुए सड़क हादसे के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
तेज आवाज हुई, नींद खुल गई
प्रदीप राम विहार कॉलोनी निवासी सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि कॉलोनी के सामने ही हादसा हुआ। वाहनों की टक्कर से तेज आवाज आई। इससे वह जाग गए। बाहर आए तो लोगों की भीड़ लगी थी। कंटेनर का चालक केबिन सर्विस रोड पर लटका हुआ था। साइड की रेलिंग टूट गई थी। हादसे के बाद सर्विस रोड पर भी वाहनों को रोका गया। कंटेनर को हटाने के बाद ही रास्ता चालू हो सका। 
 
Horrific Accident Spot Of Agra Delhi National Highway
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने क्रेन से हटवाए वाहन 
प्रदीप राम विहार कॉलोनी के ही रहीश ने बताया कि हादसे के बाद काफी तेज आवाज हुई थी। इससे कॉलोनी के सभी लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। हादसे के बाद हाईवे पर खून ही खून पड़ा था। लोगों के जूते पड़े हुए थे। सामान बिखरा पड़ा  था। स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे क्रेन की मदद से पुलिस ने हटवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horrific Accident Spot Of Agra Delhi National Highway
आगरा सड़क हादसा: ओवरब्रिज पर लटका कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
हाईवे से सर्विस रोड पर लटक गया कंटेनर 
घटनास्थल के पास ही पराठे की दुकान चलाने वाली मंजू ने बताया कि सुबह वह दुकान खोलने आईं थीं। तभी धमाका हुआ। वह सहम गईं। देखा तो स्कॅार्पियो और कंटेनर की टक्कर हुुई थी। कंटेनर का केबिन सर्विस रोड की तरफ लटका हुआ था। उस समय वाहन भी निकल रहे थे। अगर, कंटेनर नीचे आ जाता तो और भी लोगों की जान जा सकती थी। मगर, गनीमत रही कि ऐसा नहीं हुआ। मंडी समिति के पास पवन सारस्वत चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान खुली हुई थी। सवा पांच बजे हादसा हो गया। उनकी दुकान 50 मीटर की दूरी पर थी। कंटेनर के केबिन में आठ-दस लोग थे। सर्विस रोड पर यह लोग कूद गए। इसके बाद भागकर चले गए। पुलिस में फंसे लोगों को निकाला।
 
विज्ञापन
Horrific Accident Spot Of Agra Delhi National Highway
आगरा सड़क हादसे के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
टुकड़े-टुकड़े स्कॉर्पियो, बिखरे कांच के टुकड़े बयां कर रहे थे हादसे की भयावहता
एनएच-19 पर शाहदरा फ्लाईओवर के ढलान से लेकर डिवाइडर तक स्कॉर्पियो के टुकड़े, बिखरे पड़े कांच और उखड़े पौधे हादसे की भयावहता को बयां कर रहे थे। आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर मंडी समिति से 500 मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार की सुबह स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहर बाद तक उसके निशान बाकी थे। पूरे डिवाइडर पर स्कॉर्पियो के टुकड़े बिखरे पड़े हुए थे। स्कॉर्पियो जिस डिवाइडर से चढ़कर हाईवे की दूसरी लेन पर पहुंची थी, उस डिवाइडर के पौधे भी जड़ समेत उखड़े पड़े थे तो वहीं सड़क पर बिखरे कांच हादसे की भयावहता बता रहे थे। सर्विस रोड पर ठेल लगाने वाले सुबोध ने बताया कि स्कॅार्पियो में फंसे लोग गहरी नींद में थे, किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed