{"_id":"636a17ff06514b547369b781","slug":"income-tax-raid-at-poor-worker-house-of-meat-exporter-campany-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IT Raid in Agra: 'गरीबी' की आड़ में करोड़ों का लेनदेन, मीट निर्यातक के कर्मचारी कैसे बने करोड़पति ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IT Raid in Agra: 'गरीबी' की आड़ में करोड़ों का लेनदेन, मीट निर्यातक के कर्मचारी कैसे बने करोड़पति ?
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के प्रतिष्ठानों पर आयकर की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के मीट निर्यातक एचएमए ग्रुप और पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की जांच मंगलवार को भी जारी है। आयकर अफसरों को जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। मीट निर्यात के लिए एचएमए ग्रुप ने ‘मुखौटा’ कंपनियों के जरिए भुगतान किए और गरीब कर्मचारियों के बैंक खाते खुलवा कर उनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब आयकर अधिकारी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सोमवार को मंटोला में एचएमए ग्रुप के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी इसरार के घर पर पहुंचे। उसके खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है, जबकि इसरार की आर्थिक स्थिति ऐसी है। वह दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है। सोमवार को हंगामे के कारण आयकर अधिकारी पूछताछ के लिए इसरार को ले नहीं जा सके थे। आयकर विभाग ने इसरार को अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का वक्त दिया है। माना जा रहा है कि आयकर जांच में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
2 of 5
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की एचएमए ग्रुप में मुंडापाड़ा निवासी इसरार अहमद दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम करता है। उसका बैंक खाता भी कंपनी ने ही खुलवाया, लेकिन उसके खाते से बड़ी रकम का लेनदेन चल रहा है। यह तब पता चला जब आयकर विभाग ने उसे नोटिस जारी किया। सोमवार शाम छह बजे आयकर विभाग की छह कारों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अधिकारी इसरार अहमद के घर पहुंचे।
3 of 5
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
अचानक फोर्स देखकर लोग चौंक गए और कारण पूछा। आयकर अधिकारियों ने करोड़ों के लेनदेन के बारे में जानकारी के लिए इसरार को अपने साथ ले जाने का दबाव बनाया। इस पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। विरोध को देखते हुए इसरार के घर पर नोटिस लगाकर जवाब देने के लिए कैंप कार्यालय पर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
आयकर अधिकारियों को एचएमए ग्रुप के इसरार अहमद समेत 14 कर्मचारियों के खातों में बड़ा लेनदेन मिला है। इन कर्मचारियों के हस्ताक्षर से भुगतान किया जा रहा था। माना जा रहा है कि ‘मुखौटा’ कंपनियों में इन कर्मचारियों को डायरेक्टर बनाया गया है। मीट निर्यात के लेनदेन में इन्हीं कंपनियों का उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
आयकर छापा
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो और उनके परिजन के एचएमए ग्रुप पर मंगलवार को भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग की जांच शाखा की सर्च में विभागीय टीमों को कई वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। अनियमितताओं का ब्योरा लेखा पुस्तकों का मिलान अन्य दस्तावेजों के साथ होने के बाद ही हो सकेगा। 60 घंटे से चल रही आयकर कार्रवाई मंगलवार रात तक पूरी होने के आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।