सब्सक्राइब करें

सितारों की राजनीति: यूपी की सियासत में काफी अहम है कंगना का ये बयान, ब्रज में कहा- 2022 में राष्ट्रवादियों के लिए करूंगी प्रचार

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 Dec 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Will Campaign In Uttar Pradesh Assembly Elections 2022
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

अपनी बयानबाजी से सुर्खियों में रहने वालीं अभिनेत्री कंगना रणौत ने शनिवार को ब्रज का दौरा किया था। यहां वे कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में हिंदूवादी पार्टी के हित में प्रचार के संकेत दिए। सूबे की राजनीति में एक ओर जहां कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा के अखिलेश यादव और बसपा की मायावती सत्ताधारी पार्टी पर हमलावर हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर कंगना भी लगातार इनके खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं।



ब्रज में कंगना ने कहा कि 2022 के चुनाव में वह राष्ट्रवादियों के लिए प्रचार करेंगी। ऐसे में सूबे की राजनीति का माहौल गरम होने के संकेत नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं हुई है। शनिवार को ब्रज दर्शन को पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रणौत ने कहा कि मैं कृष्ण की भक्त हूं। मैं अपने को बहुत ही भाग्यशाली मानती हूं कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में ठाकुरजी के दर्शन का मौका मिला है। 2022 के चुनाव में मैं राष्ट्रवादियों के लिए प्रचार करूंगी। 

Trending Videos
Kangana Ranaut Will Campaign In Uttar Pradesh Assembly Elections 2022
गिरिराज के मंदिर में कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को श्रीबांकेबिहारी की नगरी में मीडिया से बातचीत करते हुए पद्मश्री कंगना रणौत ने कहा कि जो पार्टी देश के लिए राष्ट्रवादी की भावना रखेगी, मैं उसके साथ खड़ी नजर आऊंगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान से तकलीफ उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनके दिल में चोर है। जो सच्चे हैं और राष्ट्रभक्त हैं, उनको मेरी बात सही लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Will Campaign In Uttar Pradesh Assembly Elections 2022
कंगना रनौत एथनिक सूट लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
पंजाब में किसानों द्वारा रोके जाने पर माफी मांगने के सवाल पर कहा कि उन्होंने कहा मैं क्यों माफी मांगूं, वह स्वयं चंडीगढ़ में पढ़ी हैं। हिमाचल और पंजाब के लोगों में प्रेम है। कुछ मुट्ठी भर जो असामाजिक तत्व हैं, उनके कहने से कुछ नहीं होता। कुछ लोगों ने गाड़ी रोकी तो क्या हुआ, उनमें से कुछ लोग थे जो यह बोल रहे थे कि इस लड़की को क्यों परेशान कर रहे हो। अच्छे भी लोग हैं, जो बुरे लोगों पर हावी हैं।
Kangana Ranaut Will Campaign In Uttar Pradesh Assembly Elections 2022
मंदिर में कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अभी एक हिस्से के दर्शन का मौका मिला है। उन्हें बताया गया है कि यहां अभी छह और द्वार हैं, जो बंद हैं। उनके दर्शन हमें योगी जी जल्द कराएंगे, ऐसी उम्मीद हम करते हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Will Campaign In Uttar Pradesh Assembly Elections 2022
मथुरा: बांकेबिहारी मंदिर पहुंची कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

दर्शन की तस्वीरें कंगना ने की ट्वीट, कहा- मथुरा आना रहा सुखद
अभिनेत्री कंगना रणौत ने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन की तस्वीर अपने ट्विटर पर डाली हैं। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि मथुरा आना उनके लिए बहुत ही सुखद रहा। इससे पहले उन्होंने दिल्ली से मथुरा आने के सड़क मार्ग की यात्रा को लेकर भी ट्वीट किया था।

तस्वीरों में कंगना रनौत का ब्रज दर्शन: ठाकुरजी के किए दर्शन कर कहा- राष्ट्रवादी लोगों को मेरी बात बुरी नहीं लगती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed