सब्सक्राइब करें

खौफनाक: प्रेमिका से बात करने पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, आगरा पुलिस ने महिला और प्रेमी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Dec 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
Murder Of Young Man In Love Affair Crime Story
आगरा: मृतक सनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शाहगंज के नगला मोहन का रहने वाला सनी एक महिला से दोस्ती के चक्कर में मारा गया था। वह महिला से दोस्ती करना चाहता था। महिला ने अपने मित्र को इस बारे में बताया था। उसके समझाने पर भी वो नहीं माना। इस पर महिला के मित्र ने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और उसके मित्र के साथी को पकड़कर यह खुलासा किया है। इस मामले में हरियाणा निवासी मुकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका बेटा सनी नगला मोहन, शाहगंज में रहता था। 21 नवंबर को उसे रेखा नाम की महिला ने फोन करके बोदला बुलाया था। उसके साथ मुकेश जाट भी था। 22 नवंबर को रेखा सनी का मोबाइल घर पर दे गई थी। इसमें सिम और चिप नहीं थी। 23 नवंबर को सनी का शव यमुना के किनारे पर मिला था। उसे रेखा और मुकेश को सनी के साथ कुछ लोगों ने देखा भी था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें रेखा और मुकेश पर हत्या का आरोप था।

Trending Videos
Murder Of Young Man In Love Affair Crime Story
आगरा: एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। शुक्रवार को टेढ़ी बगिया स्थित आंबेडकर पार्क से महिला रेखा को पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। उससे पूछताछ में पता चला कि वह फैक्टरी में काम करती है। उसकी दोस्ती टेंपो चालक मुकेश जाट से है। वह उसे रोजाना फैक्टरी छोड़ने और लेने जाता था। सनी उसका पीछा करता था। उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। कई बार रास्ते में भी रोक लिया था। उससे कई बार मना किया, लेकिन वो नहीं माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Of Young Man In Love Affair Crime Story
आगरा: हत्या की आरोपी महिला और उसका मित्र - फोटो : अमर उजाला
रेखा ने यह बात मुकेश को बताई। उसने सनी को बहाने से बोदला बुलाया। मुकेश ने सनी को अपने संबंध की जानकारी दी। पीछा करने से मना कर दिया। मगर, सनी नहीं माना। उसने कहा कि वो रेखा को नहीं छोड़ेगा। इस पर कहासुनी हो गई। मुकेश ने अपने दोस्त टेंपो चालक विशाल और पवन राठौर को बुला लिया। बाद में वो उसे पार्टी और दोस्ती कराने का झांसा देकर अपने साथ टेंपो से ले आए। 
Murder Of Young Man In Love Affair Crime Story
सनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गोकुल नगर में सनी को शराब पिला दी। इसके बाद यमुना किनारे पर जंगल में ले गए, जहां पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुकेश के साथी विशाल को पकड़ लिया। मुकेश जाट फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
 
विज्ञापन
Murder Of Young Man In Love Affair Crime Story
आगरा पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पिता को पहले से था शक
पिता का कहना था कि बेटे को एक महिला ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव यमुना में फेंक दिया। शाहगंज के नगला मोहन निवासी सनी (25) का शव 22 नवंबर को फाउंड्री नगर स्थित यमुना किनारे मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोटों से होना आया था। 
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कंगना रनौत: ठाकुरजी के किए दर्शन, कहा- राष्ट्रवादी लोगों को मेरी बात बुरी नहीं लगती

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed