सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि: गंगाघाट पर आस्था और देशभक्ति का अनूठा संगम, कांवड़ यात्रा में लहराया तिरंगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
kawad yatra with national flag tiranga on maha shivaratri 2020 in kasganj
कांवड़ यात्रा में लहराया तिरंगा - फोटो : Amar Ujala
महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा तटों पर आस्था और देशभक्ति का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है। कासगंज में गंगा घाट से लेकर शहर तक कांवड़ियों की सतरंगी टोलियां नजर आ रही हैं। कांवड़िये कांवड़ में तिरंगा लगाकर गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को लगभग ढाई लाख कांवड़िये महाशिवरात्रि पर भगवान भोले का अभिषेक करने के लिए यहां से गंगाजल लेकर गए। 
Trending Videos
kawad yatra with national flag tiranga on maha shivaratri 2020 in kasganj
गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब - फोटो : Amar Ujala
मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती हैं। लोग अपनी अपनी मनौतियों को पूरा करने के लिए भी कांवड़ उठाने का संकल्प लेते हैं। इसी आस्था और संकल्प का सैलाब गंगा घाटों पर नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kawad yatra with national flag tiranga on maha shivaratri 2020 in kasganj
कांवड़ लेकर जातीं महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
बृहस्पतिवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, सिकंदराराऊ सहित दूर-दराज क्षेत्रों से कांवड़ियों की टोलियों कांवड़ भरने के लिए गंगा के लहरा घाट पहुंचीं। कांवड़ियों की टोलियों में महिलाएं और युवतियां भी कंधे पर कांवड़ रखकर आस्था के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही थीं। 
kawad yatra with national flag tiranga on maha shivaratri 2020 in kasganj
गंगा के लहरा घाट पर आस्था का सैलाब - फोटो : Amar Ujala
बुधवार से बृहस्पतिवार तक लहरा घाट पर कांवड़ियों के आने का निरंतर सिलसिला जारी रहा। यहां आए कांवड़ियो ने अपनी-अपनी कांवड़ों को सजाया गया। इसके बाद गंगा स्नान कर गंगाजल भरा। इस दौरान गंगा घाट बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। गंगा की पूरी तलहटी में कांवड़ियों और उनके वाहन ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
kawad yatra with national flag tiranga on maha shivaratri 2020 in kasganj
कांवड़ यात्रा में लहराया तिरंगा - फोटो : Amar Ujala
आस्था के सैलाब में शिव भक्ति के संग देशभक्ति भी दिखाई दे रही थी। कांवड़ यात्रा में धार्मिक ध्वज के साथ तिरंगा भी शान से लहरा रहा था। भोले की भक्ति में रंगे शिवभक्त देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए गंगा घाट पर पहुंचे। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed