सब्सक्राइब करें

भाजपा के राजकुमार की जीत के साथ एक-दो नहीं बने छह रिकॉर्ड, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 May 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar record victory on fatehpur sikri
नव निर्वाचित सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के नव निर्वाचित सांसद राजकुमार चाहर की जीत में रिकॉर्ड का छक्का लगा है। वो भी ऐसा वैसा नहीं, धोनी की स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट वाला छक्का। आगरा ही नहीं, ब्रज में भी कभी किसी उम्मीदवार को इतने वोट नहीं मिले जितने राजकुमार चाहर को मिले हैं। चुनाव नतीजों से पहले अनुमान लगाने वाले भी न तो चाहर की इतनी बड़ी जीत की बात कर रहे थे और न ही राज बब्बर की इतनी बड़ी हार का। क्या कस्बा, क्या देहात, छप्पर फाड़कर वोट मिले हैं चाहर को।
Trending Videos
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar record victory on fatehpur sikri
जीत का प्रमाणपत्र लेते राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
मोदी की 2014 की लहर में चौधरी बाबूलाल को भी बड़ी जीत मिली थी, लेकिन चाहर के सामने वो बहुत छोटी नजर आ रही है। चौधरी बाबूलाल को 4,26,589  वोट (44.06 प्रतिशत) मिले थे। वो 1,73,106 वोटों से जीते थे। 2009 में बसपा की सीमा उपाध्याय को 2,09,466 वोट (30.19 प्रतिशत) मिले थे। वो लगभग 10 हजार वोटों से जीती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar record victory on fatehpur sikri
फाइल फोटो
2009 में सांसद बनीं बसपा की सीमा उपाध्याय को वोट मिले थे 2,09,466 और 2014 में जीते भाजपा के बाबूलाल को मिले थे 4,26,589 वोट। दोनों को जोड़ दिया जाए 6,36,055 वोट होते हैं, जबकि इस बार चाहर को मिले हैं 6,67,147 वोट। दोनों सांसदों के कुल वोट से 31,092 वोट ज्यादा हैं।
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar record victory on fatehpur sikri
भाजपा के विजयी प्रत्याशी राजकुमार चाहर, कांग्रेस के राजबब्बर हारे - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार को मिले वोटों को अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सीकरी में गठबंधन के प्रत्याशी गुड्डू शर्मा की तो जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को और तीन हजार वोट कम मिलते तो उनकी भी जमानत जब्त हो जाती।

राजकुमार चाहर  - भाजपा - 6,67,147
राज बब्बर      - कांग्रेस  - 1,72,082
जीत का अंतर   - 4,95,065
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar record victory on fatehpur sikri
जीत के बाद भाजपा नेता से गले मिलते राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
जोर का झटका धीरे से
- सबसे ज्यादा वोट पाने का रिकॉर्ड : 6,67,147 वोट मिले।
- सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड : 4,95,065 वोटों से।
- सबसे ज्यादा वोट शेयर का रिकॉर्ड: 64.32 प्रतिशत वोट मिले।
- सिर्फ एक को छोड़ सभी विरोधियों की जमानत जब्त कराने का रिकॉर्ड।
- सीकरी के अभी तक के सबसे युवा सांसद।
- सबसे ज्यादा बूथों पर विजय पाने का रिकॉर्ड।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed