सब्सक्राइब करें

इतनी बड़ी जीत तो नरेंद्र मोदी को भी नहीं मिली, भाजपा के इस प्रत्याशी ने रचा इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 May 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar won from fatehpur sikri
नरेंद्र मोदी-अमित शाह - फोटो : PTI
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से विजयी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने इतिहास रच दिया। उन्हें 4,95,065 वोटों से जीत मिली है। चाहर को कुल 6,67,147 वोट मिले। ब्रज के आगरा क्षेत्र में इतने वोट न तो कभी किसी को मिले, न ही इतने अंतर से कोई जीता। इतना ही नहीं, चाहर की यह जीत नरेंद्र मोदी की जीत से भी बड़ी है।  
Trending Videos
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar won from fatehpur sikri
भाजपा के विजयी प्रत्याशी राजकुमार चाहर, कांग्रेस के राजबब्बर हारे - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 479505 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें इस बार 674664 वोट मिले। ये दोनों आंकड़े राजकुमार से कम हैं। राजकुमार को मिले वोटों को अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सीकरी में गठबंधन के प्रत्याशी गुड्डू शर्मा की तो जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को और तीन हजार वोट कम मिलते तो उनकी भी जमानत जब्त हो जाती।

राजकुमार चाहर  - भाजपा - 6,67,147
राज बब्बर      - कांग्रेस  - 1,72,082
श्रीभगवान शर्मा  - बसपा  - 1,67,663 ( जमानत जब्त)
जीत का अंतर - 4,95,065
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar won from fatehpur sikri
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
राज बब्बर ने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि एक दिन उस राजकुमार से हार जाएंगे जिसने कभी उन्हें ही चुनाव लड़ाया था। सीकरी में कुल 15 उम्मीदवार थे, 13 अपनी जमानत नहीं बचा पाए। 10 प्रत्याशियों को नोटा से भी बहुत कम वोट मिले हैं।
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar won from fatehpur sikri
जीत के बाद भाजपा नेता से गले मिलते राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में कीर्तिमान रचने वाले राजकुमार चाहर तीन बार फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर हार चुके हैं। इस बार सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट कटने के बाद उन्हें टिकट मिला था और वो इस सीट पर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result BJP Rajkumar Chahar won from fatehpur sikri
जीत का प्रमाणपत्र लेते राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2002 में राजकुमार चाहर ने राजनीतिक करियर शुरू किया और सीकरी के किसानों की आवाज उठाई। बसपा से वो पहली बार लड़े, पर 30,970 वोट पा सके। 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा का दामन थाम चुनाव लड़ा, पर महज 1400 वोटों से हार गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed