{"_id":"698c085512b0038cbe0e8f5d","slug":"mathura-murder-and-suicide-case-big-reveal-manish-started-visiting-temples-regularly-alcohol-and-gambling-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: लगातार जाने लगा था मंदिर, छोड़ी शराब-जुए की लत; बीवी और तीन बच्चों का कत्ल कर जान देने वाले मनीष पर खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लगातार जाने लगा था मंदिर, छोड़ी शराब-जुए की लत; बीवी और तीन बच्चों का कत्ल कर जान देने वाले मनीष पर खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:25 PM IST
सार
मथुरा हत्या और सुसाइड कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। किसान मनीष ने तांत्रिक के संपर्क में आने के बाद शराब और जुए की लत छोड़ दी थी। वो शाहपुर-हवेली स्थित माता मंदिर में तीन माह से लगातार जाता था। तीन माह से मनीष के व्यवहार में बड़ा बदलाव दिखाई दिया था।
विज्ञापन
1 of 19
Mathura murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर खुदकुशी करने वाले किसान मनीष को लेकर नई जानकारी सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मनीष को कुछ साल पहले जुए और शराब की लत लग गई थी, लेकिन करीब तीन माह से उनके व्यवहार में बड़ा बदलाव दिखाई दिया था।
शाहपुर-हवेलीमेक माता मंदिर के तांत्रिक के संपर्क में आने के बाद मनीष ने जुए और शराब की लत छोड़ दी थी। वह तीन माह पहले तांत्रिक के संपर्क में आए थे। तांत्रिक के पिता करुआ बाबा ने बताया कि मनीष प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को मंदिर आते थे।
Trending Videos
2 of 19
एंबुलेंस से शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां होने वाले भंडारे में सहभागिता करते और प्रसादी वितरित कराते थे। तीन माह से लगातार मंदिर आने के बाद जुआ व शराब की बुरी आदतें छोड़ने के बाद वह भगतई की ओर मुड़ गए थे। हालांकि मनीष ने कभी कोई दुख नहीं बताया। वह हमेशा खुश रहते थे, लेकिन घटना के बाद पता चला कि वह दुखों के बोझ तले दबे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 19
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव देखकर बोलीं एडीजी बहुत बुरा हुआ
खप्परपुर में हुई हृदय विदारक घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बेहद गंभीर हैं। सभी शवों के पोस्टमार्टम गृह पर आने के बाद पहुंचीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने भी शवों को देखने की इच्छा जाहिर की। पोस्टमार्टम गृह के कर्मचारियों ने सभी के एक-एक कर शवों के चेहरों को दिखाए। शवों को देख एडीजी की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने देखकर कहा कि बहुत बुरा हुआ।
4 of 19
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिलाधिकारी और एसएसपी भी पहुंचे पोस्टमार्टम गृह
आगरा से आए मंडलायुक्त और एडीजी के आने के दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एडीजी के द्वारा पूछे गए सवालों के भी एक जबाव दिए। सभी ने खप्परपुर से आए लोगों को लोगों से बातचीत की। कई पहलुओं पर परिवार के बारे में पूछा। बच्चों की पढ़ाई, किसी से कोई दुश्मनी, कोई लेन देन का प्रकरण आदि बिंदुओं पर बात की।
विज्ञापन
5 of 19
जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कागजी दस्तावेजों ने कराई देर
देर शाम तक पोस्टमार्टम गृह पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का आना लगा रहा है। पंचनामा के दस्तावेज तैयार कराने में काफी समय लग गया। महावन थाना प्रभारी मौके पर अंत तक रुके रहे। जब चिकित्सक ने दस्तावेजों को देखा तो पैनल और वीडियोग्राफी की बात कही। इसके बाद फिर से पुलिस कर्मियों को अनुमति के लिए भेजा और जाकर कहीं कार्रवाई शुरू हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।