फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में खूंखार हो रहे बंदर: अब बंगाल के पर्यटक को काटा, 10 दिन में हुई सातवीं घटना

Fri, 23 Sep 2022 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
Monkeys Attack bengal Tourist At Taj Mahal
ताजमहल के मुख्य गुंबद के निकट बंदर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में पर्यटकों को उत्पाती बंदरों से बचाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारियों को तैनात किया गया है, लेकिन फिर भी आतंक कम नहीं हुआ है। बंदर लगातार खूंखार हो रहे हैं और पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को बंदरों ने एक और पर्यटक को काट लिया। 

10 दिन में सातवीं घटना

पश्चिम बंगाल निवासी 65 वर्षीय सलाम ताजमहल देखने आए थे। मुख्य मकबरे पर जाने से पूर्व चमेली फर्श पर पहुंचे ही थे कि मेहमानखाने की ओर से आये बंदरों ने उन्हें घेर लिया। एक बंदर ने उन्हें काट लिया। सलाम के चिल्लाने पर सीआइएसएफ के जवानों ने बंदरों को भगाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 10 दिन में बंदर 7 पर्यटकों को काट चुके हैं। बुधवार को स्पेनिश पर्यटक को ताजमहल का दीदार करने के दौरान बंदरों ने काट लिया था। ताजमहल का टिकट खरीदने के दौरान ये घटना उनके साथ हुई, जिससे वे दहशत में आ गईं।
Monkeys Attack bengal Tourist At Taj Mahal
स्पेन की युवती को बंदर ने काटा - फोटो : अमर उजाला
स्पेन की पर्यटक क्रिस्टीना बुधवार को जब टिकट काउंटर से ताजमहल का टिकट खरीद रहीं थी, तब बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बचते बचते भी उनके पैर में बंदर ने काट लिया, जिस पर गाइड ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। पर्यटक क्रिस्टीना को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया गया है।

 
Monkeys Attack bengal Tourist At Taj Mahal
बंदरों के हमले में घायल हुई पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
स्पेनिश पर्यटक अपने साथियों के साथ 19 सितंबर की सुबह ताजमहल में पहुंची। विदेशी पर्यटक ताज में मोबाइल से फोटो खींच रहे थे, तभी बंदरों ने महिला पर्यटक पर हमला कर उसकी टांग में काट लिया। फोटोग्राफर और एएसआई कर्मचारी ने उसके पैर में पट्टी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monkeys Attack bengal Tourist At Taj Mahal
ताजमहल के आसपास रहते हैं बंदर - फोटो : अमर उजाला
दशहरा घाट मंदिर की ओर से हर दिन सुबह और शाम को खाने की तलाश में बंदरों का बड़ा झुंड ताजमहल में पहुंचता है। ये बंदर पर्यटकों पर हमलावर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों भी उत्पाती बंदरों से परेशान हैं।
विज्ञापन
Monkeys Attack bengal Tourist At Taj Mahal
ताज में बंदर भगाते ASI कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम को पत्र लिखने के बाद भी बंदरों की धरपकड़ नहीं होने पर एएसआई के अधिकारियों ने बंदरों को भगाने के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, लेकिन बंदरों का उत्पात फिर भी नहीं थमा। सोमवार को फिर घटना हो गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed