सब्सक्राइब करें

श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता: यूपी में यशस्विनी रहीं अव्वल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Jan 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Murarilal Maheshwari Memory Debate Competition in Agra
वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के सह संस्थापक श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की यशस्विनी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपने सटीक तर्कों और बेहतर प्रस्तुतीकरण से ही लखनऊ मंडल की प्रज्ञा शुक्ला द्वितीय और मेरठ की सैयदा हिजाब तृतीय स्थान पर रहीं। 


Trending Videos
Murarilal Maheshwari Memory Debate Competition in Agra
वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता, अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता का आयोजन बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, बालूगंज में किया गया। विषय 'संघवाद सशक्त राष्ट्र के लिए अनिवार्य' था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह विशिष्ट अतिथि आगरा के मेयर नवीन जैन और जेडी माध्यमिक शिक्षा मुकेश अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murarilal Maheshwari Memory Debate Competition in Agra
सभागार में वाद-विवाद प्रतियोगिता के श्रोतागण - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमश: 11,000, 7,500 और 5,000 रुपये का चेक दिया गया। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों को 3,000-3,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र भी दिया गया। खास बात यह रही कि सभी विजेताओं ने विषय के पक्ष में ही बोला। 
Murarilal Maheshwari Memory Debate Competition in Agra
वाद-विवाद प्रतियोगिता के अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन और विशिष्ट अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल रहे। पुरस्कार वितरण समापन सत्र के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने किया। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीता गुप्ता और संचालन कॉलेज की उर्दू विभागाध्यक्षा डॉ. नसरीन बेगम ने किया। 
विज्ञापन
Murarilal Maheshwari Memory Debate Competition in Agra
वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता - फोटो : अमर उजाला
प्रथम- यशस्विनी शुक्ला- सन बीम कॉलेज, वरुणा की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा। मूल निवासी कुशीनगर।
द्वितीय - प्रज्ञा शुक्ला- दयानंद सुभाष नेशनल पीजी कॉलेज, उन्नाव में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा। 
तृतीय - सैयदा हिजाब- रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज, मेरठ में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा। 
सांत्वना- जूही तिवारी- बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा। 
सांत्वना- जोशिका मुखर्जी- शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed