आगरा में थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में युवक शिवम की गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को जेल भेजा गया था। एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित ज्योति कुंज निवासी शिवम यादव की शुक्रवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके मामा सूरज सिंह ने आलोक यादव, चंद्रसेन उर्फ सनी देओल, सिंबा नट, निमेश, सोनू जाट और टीटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी चंद्रसेन को गिरफ्तार किया था। शाम को उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। रविवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी टीटू को शाहदरा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
शिवम हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, कालिंदी विहार में मुखबिरी के शक में हुई थी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम के मौसेरे भाई प्रिंस और दोस्त अभिषेक ने बताया कि वह जैसे ही कार से मौके पर पहुंचे थे। तभी सोनू जाट ने गोली मारने की धमकी दी और फायर भी कर दिया। कुछ ही पलों में शिवम ने गाड़ी को स्टार्ट करके भागने की कोशिश की मगर तभी सोनू ने उसे गोली मार दी।
जमानत पर बाहर है आरोपी आलोक
एसपी सिटी ने बताया कि हत्याकांड का कालिंदी विहार निवासी आलोक यादव रंगबाज है। पूर्व में जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर है। आलोक एटा से तमंचे लेकर आता है। आगरा में बेचा करता है। सोनू भी अपराधी किस्म का है। शिवम भी मारपीट के मामले में पकड़ा गया था।
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि शिवम को एक दोस्त ने फोन करके बुलाया था। उसका नाम निमेश है, जिस समय शिवम को गोली मारी गई, उस समय निमेश भी मौजूद था। अब पुलिस उसकी संलिप्तता के बारे में पता कर रही है।
ये भी पढ़ें- आगरा शिवम हत्याकांड: तो क्या प्रेमिका बनी हत्या की वजह, जांच में सामने आई यह बात
ये भी पढ़ें- यूपी: अमांपुर के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, समर्थकों में शोक की लहर