फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लॉगर रितिका की हत्या: फेसबुक दोस्त ने डाली थी प्रेम विवाह में दरार, सामने आया चौंकाने वाला सच

Sat, 25 Jun 2022 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Murder of blogger Ritika Facebook friend had created rift in love marriage shocking truth came to police investigation
ब्लॉगर रितिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला

ब्लॉगर रितिका सिंह ने आकाश गौतम से आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। चार साल तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद रितिका की जिंदगी में फेसबुक दोस्त विपुल आ गया। इससे उनकी वैवाहिक जिंदगी में दरार आ गई। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि रितिका का मायका गाजियाबाद में है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि रितिका दस साल पहले दिल्ली में बीएससी कर रही थी। तब उसकी मुलाकात आकाश गौतम से हुई। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। इस पर आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में आकाश रितिका को अपने घर टूंडला ले आया। दोनों विद्यार्थियों के लिए कंसलटेंसी सर्विस का काम करते थे। बाद में आगरा में आकर रहने लगे। रितिका एक कंपनी में काम करने लगी। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से विपुल अग्रवाल से हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसकी जानकारी आकाश हो गई। दोनों के बीच रिश्ते में दरार आ गई। दोनों अलग हो गए।

Murder of blogger Ritika Facebook friend had created rift in love marriage shocking truth came to police investigation
ब्लॉगर रितिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में आकाश ने कहा कि वह पत्नी के साथ अच्छे तरीके से रह रहा था। विपुल के आने से वैवाहिक संबंध खराब हो गए। रितिका उसके साथ लिव इन में रहने लगी। यह बात उसे नागवार लग रही थी। वह उससे तलाक लेना चाहता था। 

Murder of blogger Ritika Facebook friend had created rift in love marriage shocking truth came to police investigation
पुलिस हिरासत में आरोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला
आकाश ने बताया कि इसके लिए सुबूत जुटाने थे। इसलिए वो अपनी रिश्तेदार महिला और अन्य के साथ आया था। उसने सोचा था कि पत्नी और उसके दोस्त के वीडियो और फोटो बना लेंगे, जिससे सुबूत मिल जाए। अपार्टमेंट से रितिका को फेंकने की बात को उसने गलत बताया। कहा कि उसने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of blogger Ritika Facebook friend had created rift in love marriage shocking truth came to police investigation
ब्लॉगर युवती का फेसबुक दोस्त विपुल - फोटो : अमर उजाला

विपुल की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उसकी पत्नी दीपाली दंत चिकित्सक हैं। उनका एक दस साल का बेटा है। पिता सीए हैं। विपुल ने बताया कि पत्नी उसके मकान में बेटे के साथ रहती हैं। उसकी पत्नी से बनती नहीं है। इस कारण ही रितिका के साथ रह रहा है।

विज्ञापन
Murder of blogger Ritika Facebook friend had created rift in love marriage shocking truth came to police investigation
ब्लॉगर रितिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला

 आकाश रितिका को परेशान करता था। वह कोई काम नहीं करता है। रितिका की कमाई खा रहा था, इसलिए रितिका उससे अलग हो गई। उनके बीच दोस्ती थी, इसलिए दोनों साथ लिव इन में रहने लगे, वह एकदूसरे को समझते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed