फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबसी: 14 माह से बंद है ‘क्लिक’, बिगड़ गई तस्वीर, फोटोग्राफर नौकरी कर चला रहे परिवार, सरकारी राहत की 'दरकार'

Sun, 30 May 2021 02:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 30 May 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Photographers Face Trouble After Closed Taj Mahal Due To Covid
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
दीदार-ए-ताज के दौरान कभी ताज के गुंबद पर लगे कलश तो सेंट्रल टैंक की डायना सीट पर फोटो खिंचवाकर यादें सहेजने वाले फोटोग्राफर 14 माह से ताजमहल बंद होने के कारण अब रोजी रोटी के लिए परेशान हैं। इनको अभी तक सरकारी राहत नहीं मिली है। स्मारकों पर 500 से ज्यादा फोटोग्राफर हैं। ऐसे में फोटोग्राफरों ने अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए काम धंधा बदल लिया। कोई अब टैक्सी चला रहा है तो किसी ने दवाओं की दुकान पर काम शुरू किया है। फोटोग्राफरों ने ताजमहल पर फोटोग्राफी का लाइसेंस लिया था, लेकिन कोरोना काल में जब ताजमहल बंद हुआ तो परिवार का भरण पोषण करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कोई टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। तो कोई दवा की दुकान पर काम कर रहा है। 

 
Photographers Face Trouble After Closed Taj Mahal Due To Covid
बेरोजगार हुए फोटोग्राफर्स - फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारी भत्ता देने की मांग
स्मारकों के फोटोग्राफर ताजमहल समेत सभी स्मारक बंद होने के बाद से परेशान हैं। 14 माह से ताजमहल बंद है, इसलिए संस्कृति मंत्रालय हमारी लाइसेंस फीस को माफ करे। केंद्र सरकार से बेरोजगारी भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। सर्वोत्तम सिंह, अध्यक्ष, पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसो.
Photographers Face Trouble After Closed Taj Mahal Due To Covid
ताजमहल परिसर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
घर नहीं चला तो ट्रेड बदलना पड़ा
14 माह से काम ठप पड़ा है। बीच में ताजमहल खुला भी तो काम ही नहीं था। विदेशी पर्यटकों के न आने के कारण ताज पर काम करके भी घर नहीं चला तो ट्रेड बदलना पड़ा। अब दवा की दुकान पर काम करके जरूरतें पूरी कर रहे हैं। योगेश शर्मा, फोटोग्राफर, ताजमहल
विज्ञापन
विज्ञापन
Photographers Face Trouble After Closed Taj Mahal Due To Covid
बंद ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
किसी में भी रियायत नहीं मिल रही
ताजमहल बंद होने के बाद दोबारा खुला भी तो पर्यटक ही नहीं थे। मजबूरी में काम बदलना पड़ा। अब टैक्सी चला रहा हूं। बच्चों की स्कूल फीस, बिजली बिल, हाउस टैक्स किसी में भी तो रियायत नहीं मिली। -सुनील झा, फोटोग्राफर, ताजमहल
विज्ञापन
Photographers Face Trouble After Closed Taj Mahal Due To Covid
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
188 दिन बंद था ताजमहल
गौरतलब है कि पिछले साल 2020 में जब कोरोना संक्रमण फैला था, उस समय 188 दिनों तक ताजमहल बंद रहा था। पिछले साल फोटोग्राफर्स के सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ था। 

हमारे प्रधान: राजनीति शास्त्र से परास्नातक हैं प्रधान देवानंद, युवाओं के लिए विप्रावली में खेल मैदान बनाने की चाहत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed