फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा शिवम यादव हत्याकांड: मुखबिरी के शक में ली थी जान, एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 08:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Shivam Yadav murder accused arrested in police encounter
मृतक शिवम यादव (बायें), आरोपी चंद्रसेन (दायें) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कालिंदी विहार में 80 फुटा मार्ग पर शुक्रवार शाम को युवक शिवम की गोली मारकर हत्या के एक आरोपी चंद्रसेन उर्फ सनी देओल को शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के घेरने पर आरोपी और उसके साथी ने फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से चंद्रसेन घायल हो गया, जबकि उसका साथी सोनू जाट भागने में सफल रहा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने मुखबिरी के शक में हत्या की बात कबूल की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित ज्योति कुंज निवासी शिवम यादव की शुक्रवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे फोन करके बुलाया गया था। वह अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। तभी गोली मार दी गई थी। इस मामले में चंद्रसेन उर्फ सनी देओल, आलोक यादव, सिंबा नट, निमेश, सोनू जाट और टीटू के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कराया गया है।




 

Shivam Yadav murder accused arrested in police encounter
मुठभेड़ स्थल पर एसपी सिटी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या में शामिल चंद्रसेन और सोनू जाट बाइक से महताब बाग की ओर से यमुना ब्रिज की तरफ जाने वाले हैं। इस पर घेराबंदी कर ली गई। पुलिस के घेरने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। जवाब में फायरिंग की। इसमें गोली लगने से चंद्रसेन बाइक समेत गिर गया। वहीं सोनू जाट भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
Shivam Yadav murder accused arrested in police encounter
शिवम हत्याकांड का आरोपी चंद्रसेन - फोटो : अमर उजाला

आरोपी जा चुके हैं जेल
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वह घरों से फरार हो गए हैं। चंद्रसेन ने पुलिस पर चार फायर किए थे। जवाब में एक फायर किया गया। उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी से पता चला कि आलोक यादव, सोनू जाट और चंद्रसेन पूर्व में जेल जा चुके हैं। उनको शक था कि शिवम यादव उनकी पुलिस से मुखबिरी करता है। इस कारण ही उन्हें जेल जाना पड़ा था। वो शिवम से रंजिश मान रहे थे। जमानत पर छूटने के बाद उन्होंने शिवम को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivam Yadav murder accused arrested in police encounter
शिवम यादव हत्याकांड : शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तीन मुकदमे दर्ज हुए 
एक मुकदमा मृतक के मामा सूरज सिंह ने दर्ज कराया। इसमें कहा कि भांजे शिवम पुत्र जितेंद्र निवासी ज्योति कुंज, थाना एत्माद्दौला को शुक्रवार शाम को छह बजे आलोक यादव, सनी देओल उर्फ चंद्रसेन, सिंबा नट, निमेश, सोनू जाट और टीटू ने फोन करके कालिंदी विहार में 80 फुटा मार्ग पर बुलाया। शिवम दोस्त दिनेश उर्फ प्रिंस के साथ मामा की ईको गाड़ी से पहुंचा। उसके पहुंचने पर सनी ने शिवम की गोली मारकर हत्या कर दी। 

घायलावस्था में शिवम ने बताया था कि उसका एक हाथ सिंबा और दूसरा हाथ सोनू जाट ने पकड़ा। आलोक यादव के कहने पर सनी ने गोली मार दी। उस पर पुलिस से मुखबिरी का शक करते हुए रंजिश मान रहे थे। शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और षडयंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Shivam Yadav murder accused arrested in police encounter
शिवम यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दूसरा मुकदमा थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने दर्ज कराया। इसमें सनी देओल उर्फ चंद्रसेन निवासी बसेरा कालोनी और सोनू जाट निवासी बजरंग नगर को नामजद किया। इसमें जानलेवा हमले की धारा लगाई गई। यह पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा लिखा गया। 

तीसरा मुकदमा थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पाडेय ने दर्ज कराया। इसमें सनी देओल उर्फ चंद्रसेन को नामजद किया। इसमें आर्म्स एक्ट की धारा लगाई गई। पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने चंद्रसेन को पकड़ा था। उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed