फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घंटे के हिसाब से मिलता था कमरा: गेस्ट हाउस पर छापा, चार युवक और पांच युवतियां मिलीं, पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को बुलाकर...

Thu, 07 Apr 2022 09:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
police raid the guest house and couples found in the room in firozabad
गेस्ट हाउस के बाहर खड़े नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के जीसी जैन अतिथि गृह गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान संचालक ने पुलिस टीम से अभद्रता कर दी। सूचना पर अफसर पहुंचे और कमरे की तलाशी ली गई। कमरों में चार युवक और पांच युवतियां मिलीं। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सुनील जैन, उसके पुत्र प्रिंस व चार युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। संचालक के विरुद्ध देर शाम केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि अतिथि गृह पहुंचने वाले युवक और युवतियों को पांच सौ रुपये के हिसाब से कमरा दिया जाता था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग को भी कब्जे में ले लिया है। जिससे यह पता चल सके कि अतिथिगृह पर किन-किन लोगों को आना जाना था। 

police raid the guest house and couples found in the room in firozabad
इसी गेस्ट हाउस में हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर निवासी सुनील जैन का शीतल खां रोड पर जीसी जैन अतिथिगृह नाम से गेस्ट हाउस है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रसूलपुर शिवभान सिंह राजावत ने बताया कि दोपहर दो बजे सूचना मिली कि होटल में गलत कार्य हो रहा है। बाहर से लड़के लड़कियां आकर रुके हैं। वह मय फोर्स अतिथि गृह पहुंचे और दस्तावेज मांगे। इस पर संचालक ने अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। 
police raid the guest house and couples found in the room in firozabad
गेस्ट हाउस के बाहर खड़े पुलिस की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ उत्तर और रामगढ़ थाना प्रभारी के साथ महिला थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरों को चेक किया तो कमरों में युवक-युवतियां मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police raid the guest house and couples found in the room in firozabad
रसूलपुर थाना में दर्ज हुई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
युवतियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। अतिथि गृह संचालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने अभिलेखों को पूरा न करने के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संचालक को जेल भेजा जाएगा। युवकों के खिलाफ शांतिभंग की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
police raid the guest house and couples found in the room in firozabad
सीओ सिटी हरिमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कहा कि रुटीन चेकिंग के लिए रसूलपुर थाने की पुलिस अतिथि गृह गई थी। यहां संचालक द्वारा पुलिस से अभद्रता कर दी गई। अभिलेख भी पूरे नहीं थे। कमरों में युवक-युवतियां मिले। युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed