{"_id":"6a76b460ac3f6e62240de747","slug":"smart-city-roads-collapse-at-three-places-creating-20-ft-deep-pits-truck-gets-trapped-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बारिश नहीं झेल पा रहीं सड़कें, इतने-इतने गहरे हुए गड्ढे; जिनमें सीढ़ी लगाकर 20 फीट तक नीचे उतर गए सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बारिश नहीं झेल पा रहीं सड़कें, इतने-इतने गहरे हुए गड्ढे; जिनमें सीढ़ी लगाकर 20 फीट तक नीचे उतर गए सपा नेता
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:15 AM IST
सार
आगरा में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़कें धंसने से करीब 20 फीट गहरे गड्ढे हो गए, जिससे शहर की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। कर्मयोगी एन्क्लेव में एक माह में तीसरी बार सड़क धंसी, मोती कटरा में पुलिस चौकी के पास सड़क बैठ गई और गोबर चौकी में सड़क धंसने से ट्रक फंस गया।
विज्ञापन
1 of 6
सपा नेता नितिन कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भ्रष्टाचार सीवर लाइन के मैनहोल लीक हुए तो शहर में तीन जगह सड़कें धंस गईं। तीनों ही जगह 20-20 फीट गहरे गड्ढे हो गए। कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव में एक माह में तीसरी बार सड़क धंसने से गड्ढा हुआ तो मोती कटरा में एसएन मेडिकल कॉलेज रोड पर पुलिस चौकी के सामने 20 फीट चौड़ी रोड धंस गई। फतेहाबाद रोड स्थित गोबर चौकी के पास सड़क धंसने से ट्रक फंस गया। शुक्रवार सुबह तीनों ही सड़कों पर गनीमत रही कि कोई स्कूल वाहन नहीं फंसा।
कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव में शुक्रवार सुबह जब बच्चे स्कूल जा रहे थे तो वैन निकलते ही सड़क धंस गई। चंद मिनटों में ही गड्ढा 15 फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर यहां ईंट-पत्थर डालकर लोगों को दूसरी ओर से जाने को कहा। कर्मयोगी एन्क्लेव में एक माह के अंदर तीसरी बार सड़क धंसी है।
2 of 6
सड़कें धंस गईं
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोगों के साथ सपा नेता नितिन कोहली आ गए। उन्होंने सीढ़ी से गड्ढे में उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आगरा को स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि गड्ढा सिटी कहना चाहिए। क्षेत्रीय निवासी राहुल अग्रवाल ने बताया कि 15 दिन पहले इसी गड्ढे से आगे सड़क धंसी थी। तब भी 20 फीट गहरा गड्ढा हुआ था। 30 मीटर लाइन बदली गई थी।
3 of 6
सड़कें धंस गईं
- फोटो : अमर उजाला
मोती कटरा रोड पर पुलिस चौकी के सामने हुआ गड्ढा
एसएन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पास मोती कटरा रोड पर खिड़की काले खां पुलिस चौकी से सटी सड़क धंस गई। यहां चौकी से 100 मीटर आगे दो दिन पहले पानी की लाइन लीक होने से गड्ढा हो गया था। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अचानक धमाके के साथ सड़क धंस गई। पुलिस चौकी के गेट पर लगा 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पुलिस ने मोती कटरा रोड पर बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग करा दी और आवागमन बंद कर दिया। चौकी की इमारत भी क्षतिग्रस्त हुई है। जहां सड़क धंसी और पीपल का पेड़ गिरा, उससे महज 10 कदम की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गोबर चौकी में सड़क धंसने से समा गया ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
गोबर चौकी में सड़क धंसने से समा गया ट्रक
ताजगंज क्षेत्र के गोबर चौकी में सीवर मैनहोल के पास सड़क धंसने से ट्रक समा गया। शुक्रवार दोपहर मैनहोल के पास छोटा गड्ढा हुआ। ट्रक के निकलते ही पहिया धंस गया, जिससे गोबर चौकी आने-जाने वाला पूरा रास्ता बंद हो गया। क्षेत्रीय निवासी रवि माहौर ने बताया कि यह क्षेत्र स्मार्ट सिटी में चुना गया लेकिन ऐसा विकास हुआ है। सड़कें पूरी तरह से खोखली हो चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सड़कें धंस गईं
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बयां की परेशानी
मोती कटरा निवासी नीरज ने बताया कि दो दिन से पानी की लाइन लीक हो रही थी, जिस वजह से यह कटान हुआ है। एक दिन पहले ही मैनहोल के पास खुदाई कर गिट्टियां डाली गई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।