{"_id":"6880d919551ee5335c0a4378","slug":"three-more-members-of-up-conversion-gang-arrested-2025-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: धर्मांतरण गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार..आरोपियों में दो मास्टरमाइंड रहमान के बेटे, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धर्मांतरण गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार..आरोपियों में दो मास्टरमाइंड रहमान के बेटे, पूछताछ में जुटी पुलिस
Wed, 23 Jul 2025 06:15 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:15 PM IST
सार
धर्मांतरण गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दिल्ली से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के बेटे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली से गिरफ्तार तीन आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें दो आरोपी धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के बेटे हैं। पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई हैं। जिन पर पुलिस की टीमों को लगाया गया है।
धर्मांतरण के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जुनैद कुरैशी पुत्र मोहब्बे अली निवासी दयालपुर नार्थ, ईस्ट दिल्ली, अब्दुल्ला और अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल रहमान उर्फ महेन्द्र पाल निवासी मुस्तफाबाद नार्थ ईस्ट दिल्ली हैं। पुलिस को पूछताछ में कई और जानकारी मिली है, जिन पर टीमें पड़ताल में लगी हुई हैं।
अब्दुल रहमान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस ने मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया था। वह गोवा की आयशा को धर्मांतरण के लिए फंड मुहैया कराता था। अब्दुल रहमान ही सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे माैलाना कलीम सिद्दीकी के गिरोह को मुख्य रूप से संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की दबिश में आरोपी के घर से रोहतक की युवती भी बरामद हुई थी। आरोपी के ठिकाने से मुस्लिम साहित्य के साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाली पुस्तकें भी मिली हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गिरोह के आतंकी फंडिग के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में किया पेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे सामने आया था अब्दुल रहमान का नाम
शनिवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। दस आरोपी पकड़े गए थे, जिनको 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। इनमें गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा भी शामिल है। वह धर्मांतरण के लिए आने वाले लोगों और अपने सदस्यों को रुपये मुहैया कराती थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो अब्दुल रहमान का नाम सामने आया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए थे। उसे गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें-UP: 'कयामत आएगी तो जन्नत नसीब..', धर्मांतरण गैंग का घिनाैना सच, निकाह करने के बाद युवक इसलिए नहीं बनाते संबंध
शनिवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। दस आरोपी पकड़े गए थे, जिनको 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। इनमें गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा भी शामिल है। वह धर्मांतरण के लिए आने वाले लोगों और अपने सदस्यों को रुपये मुहैया कराती थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो अब्दुल रहमान का नाम सामने आया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए थे। उसे गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें-UP: 'कयामत आएगी तो जन्नत नसीब..', धर्मांतरण गैंग का घिनाैना सच, निकाह करने के बाद युवक इसलिए नहीं बनाते संबंध