{"_id":"6880cc2ed2dced2ce406cb72","slug":"up-conversion-gang-youth-cheats-girl-after-nikah-2025-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'कयामत आएगी तो जन्नत नसीब..', धर्मांतरण गैंग का घिनाैना सच, निकाह करने के बाद युवक इसलिए नहीं बनाते संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'कयामत आएगी तो जन्नत नसीब..', धर्मांतरण गैंग का घिनाैना सच, निकाह करने के बाद युवक इसलिए नहीं बनाते संबंध
Wed, 23 Jul 2025 05:20 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 23 Jul 2025 05:20 PM IST
सार
आगरा में सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। धर्मांतरण गिरोह के 10 से अधिक सदस्य पकड़े जा चुके हैं। दिल्ली से पकड़ा गया अब्दुल रहमान इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
विज्ञापन
धर्मांतरण गिरोह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मांतरण गिरोह की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चाैंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आगरा की सगी बहनों का धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के घर से पुलिस को रोहतक की युवती भी मिली थी। उसे बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस पूछताछ में युवती ने धर्मांतरण गिरोह को लेकर कई चाैंकाने वाले खुलासे किए हैं।
धर्मांतरण गिरोह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद से पुलिस ने अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था। उसके घर से रोहतक की युवती भी मिली थी। पुलिस उसे आगरा लेकर आई है। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह राजनैतिक शास्त्र में एमए पास है। वर्ष 2018 में उसकी दोस्ती फेसबुक पर जुनैद से हुई थी। वह दिल्ली का रहने वाला है। दोनों बात करते थे। मैसेंजर पर दुख-दर्द शेयर करते थे। युवती के पिता फैक्टरी में काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। यह जानने के बाद जुनैद ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू किया। वह उसे अपने धर्म के बारे में बताने लगा। उसके धर्म के खिलाफ भड़काता था।
धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह मिलने के लिए भी आने लगा। छह महीने बाद मिलने आया तो कलमा पढ़वा दिया। दोनों ने निकाह करने का फैसला कर लिया। वर्ष 2020 में जुनैद ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। मगर उसने युवती से रिश्ता नहीं तोड़ा। उधर, युवती का रिश्ता परिजन ने तय कर दिया। 24 नवंबर 2024 को शादी होने वाली थी। इसका पता चलने पर चलने पर जुनैद ने उसे भड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण गिरोह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर वो शादी से 12 दिन पहले घर से निकल गई। वह दिल्ली पहुंची। उसे शाहीन बाग स्थित एक हाॅस्टल में रखा गया। यहां पर कई सारी और भी युवतियां थीं। सब अलग-अलग रहती थीं। एक-दूसरे से किसी को बात करने की इजाजत नहीं थी। बाहर भी नहीं जाने दिया जाता था। विशेष धर्म की युवतियां अन्य को अपने धर्म के बारे में बताती थीं। कहती थी जब कयामत आएगी, तब जन्नत नसीब होगी।
विज्ञापन
आगरा धर्मांतरण केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुनैद युवती को अब्दुल रहमान के घर ले गया। उसने युवती के बारे में जानकारी लेकर धर्मांतरण करा दिया। बाद में निकाह भी करा दिया, जबकि जुनैद पहले से शादीशुदा था। एक बच्चे का पिता भी है। युवती से कहा था कि उसके धर्म में सब जायज है। वह उसे खर्च के लिए रुपये देता था लेकिन अपने साथ घर नहीं ले गया। अब्दुल रहमान के साथ ही रखा। अब्दुल रहमान यह देखता था कि उसके दिमाग पर कितना असर पड़ा है। एक महीने पहले जुनैद ने युवती को तलाक भी दे दिया। इस पर उसे अब्दुल रहमान ने अपने घर बंधक बनाकर रख लिया, जिससे वह कहीं चली न जाए।