{"_id":"5e2199468ebc3e7d65411fb6","slug":"three-thousand-bigha-crops-submerged-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग की लापरवाही से 3000 बीघा फसल जलमग्न, खेतों का हाल देख छलके किसान के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग की लापरवाही से 3000 बीघा फसल जलमग्न, खेतों का हाल देख छलके किसान के आंसू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
पानी में डूबी फसलें
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मैनपुरी जिले में बृहस्पतिवार की रात निचली गंग नहर में जगह-जगह खंदी लगने से करीब तीन हजार बीघा में खड़ी आलू, गेहूं एवं सरसों की फसल जलमग्न हो गई। बूंदाबांदी और कड़ाके की सर्दी में किसान फसल को बचाने के प्रयास में जुटे रहे।
Trending Videos
2 of 9
नहर में लगी खंदी
- फोटो : अमर उजाला
बड़े-बूढ़े और बच्चे खंदी पानी के लिए पूरी रात जागे। मदद के लिए अफसरों को फोन किए, लेकिन मदद नहीं मिली। किसानों का कहना था कि किसान अफसरों की लापरवाही से लुट गया है। अगर क्षमता से अधिक पानी नहर में नहीं छोड़ा जाता तो खंदी नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
गांव तक पहुंचा नहर का पानी
- फोटो : अमर उजाला
जिले में बृहस्पतिवार को पहले बेमौसम बारिश आफत बनकर बरसी। रात में निचली गंग नहर में सात स्थानों पर खंदी लग गई। इससे 20 गांव के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इतना ही नहीं, पानी आसपास के गांवों तक पहुंच गया।
4 of 9
रातभर खंदी बांधने में जुटे रहे किसान
- फोटो : अमर उजाला
खेतों में पानी भरने से नुकसान की संभावना को लेकर किसानों के चेहरे मुरझाए गए। किसान रातभर निजी संसाधनों से खंदी पाटने में जुटे रहे। विभागीय उदासीनता को लेकर किसानों ने विरोध भी दर्ज कराया। दन्नाहार क्षेत्र में एक किलोमीटर नहर पटरी पर छह जगह खंदी लगी।
विज्ञापन
5 of 9
नहर में लगी खंदी
- फोटो : अमर उजाला
निचली गंग नहर इटावा ब्रांच में बृहस्पतिवार रात सात स्थानों पर खंदी लग गई। खंदी लगने की वजह नहर में पानी अधिक छोड़ा जाना बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार रात नहर में पानी अधिक छोड़ दिया गया। इससे रात करीब 12 बजे खंदी लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।