{"_id":"5fa43b6b8ebc3edc2069eedd","slug":"weather-forecast-smog-and-pollution-increase-for-next-four-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather: चार दिन तक और बढ़ेगी धुंध, दिवाली तक गिरेगा दिन का तापमान, प्रदूषण भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: चार दिन तक और बढ़ेगी धुंध, दिवाली तक गिरेगा दिन का तापमान, प्रदूषण भी बढ़ा
Fri, 06 Nov 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
ताजनगरी पर स्मॉग की चादर तनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ के ठीक एक दिन बाद मौसम ने करवट बदल ली। गुरुवार सुबह से ही मौसम बदल गया। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली और सुबह धुंध के साथ देहात और नदी किनारे कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में सुबह धुंध बढ़ेगी और तापमान में कमी होने के आसार हैं। दिवाली से पहले दिन में पारा 28 डिग्री तक आ सकता है।
धुंध में ताजमहल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर आ गया। दिन और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। सुबह धुंध बनी रही, जिस वजह से दृश्यता कम रही। दिन में दृश्यता 850 मीटर तक ही रही। दोपहर में धूल हल्की रही और शाम को भी धुंध छा गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 4 दिनों में दोपहर में धूप भी हल्की रहेगी और तापमान में कमी के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में दो डिग्री तक की कमी हो सकती है।
ताजनगरी पर तनी स्मॉग की चादर
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन की मामूली राहत के बाद गुरुवार को ताजनगरी की हवा बेहद खतरनाक हो गई। धुंध गहराने के कारण स्मॉग की चादर तन गई, जिस वजह से आंखों में जलन और शाम को लोगों को दम घुटता महसूस हुआ। एकाएक धुंध और सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण स्तर में 100 अंकों का उछाल आया। गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स सूची में आगरा का एक्यूआई 373 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाए युवक
- फोटो : अमर उजाला
हवा में 30 गुना ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड और 7 गुना ज्यादा धूल कणों के कारण बेहद खराब हालात रहे, जिस वजह से लोगों को सांस लेने में मुश्किलें आईं। आने वाले चार दिनों में स्मॉग की चादर गहराने और प्रदूषण स्तर बेहद खतरनाक हो जाने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
उड़ रही धूल
- फोटो : अमर उजाला
समस्या: रात 11 से एक बजे तक ज्यादा रहा प्रदूषण
रात 11 से एक बजे के बीच पार्टिकुलेट मैटर 2.5 कणों की मात्रा उच्चतम स्तर पर पहुुंची। सामान्य से 7 गुना ज्यादा 443 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक धूल कण पहुंचे। हालांकि पूरे दिन ही धूल कणों की संख्या 350 से ज्यादा बनी रही जो सामान्य से 6 गुना ज्यादा है। कार्बन मोनोऑक्साइड की खतरनाक मात्रा सबसे ज्यादा शाम 4 बजे और रात 9 बजे रही, जबकि सल्फर डाईऑक्साइड की सबसे ज्यादा मात्रा रात दो से तीन बजे के बीच रही।
रात 11 से एक बजे के बीच पार्टिकुलेट मैटर 2.5 कणों की मात्रा उच्चतम स्तर पर पहुुंची। सामान्य से 7 गुना ज्यादा 443 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक धूल कण पहुंचे। हालांकि पूरे दिन ही धूल कणों की संख्या 350 से ज्यादा बनी रही जो सामान्य से 6 गुना ज्यादा है। कार्बन मोनोऑक्साइड की खतरनाक मात्रा सबसे ज्यादा शाम 4 बजे और रात 9 बजे रही, जबकि सल्फर डाईऑक्साइड की सबसे ज्यादा मात्रा रात दो से तीन बजे के बीच रही।