{"_id":"5d8e452f8ebc3e01557e6f1f","slug":"weather-update-air-quality-index-improved-due-to-drizzling-rain-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से सुधरी ताजनगरी की आबोहवा, प्रदूषण में भी तेजी से आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से सुधरी ताजनगरी की आबोहवा, प्रदूषण में भी तेजी से आई कमी
Sat, 28 Sep 2019 03:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
बारिश में भींगते हुए जातीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बीते शनिवार से चल रही रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी शुक्रवार को भी जारी रही। दिन में कई बार रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश के कारण दिन में पारा सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। वहीं बारिश से आगरा की आबोहवा में काफी सुधार हुआ है। प्रदूषण में भी कमी आई है।
बारिश में भींगते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य 27.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह छह बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक रिमझिम और बूंदाबांदी जारी रही। शुक्रवार को 6.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी।
बारिश में भींगते हुए जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आगरा की हवा की गुणवत्ता देश में चौथे नंबर पर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की सूची में कलबुर्गी पहले नंबर पर रहा, जबकि आगरा चौथे नंबर पर। सूबे में आगरा की एयर क्वालिटी ही पहले नंबर पर रही। आगरा के बाद कानपुर की हवा अच्छी स्थिति में रही। लगातार हो रही बारिश के कारण धूल मिट्टी के कण हवा में नहीं उड़ रहे। इस वजह से गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बोर्ड के सूचकांक के मुताबिक एक्यूआई 50 तक होने की स्थिति सबसे अच्छी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बीच ताजमहल का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एयर क्वालिटी इंडेक्स के जरिए स्वच्छ हवा की गुणवत्ता पर आधारित शहरों की रेटिंग शुरू की थी। 2016 से इसकी शुरूआत हुई। इन चार सालों में यह दूसरा मौका है, जब आगरा की एयर क्वालिटी इतनी अच्छी रही हो। इससे पहले 29 मई 2016 को एक्यूआई 22 रहा था। साल 2017 में 21 मई को एक्यूआई 28 पर और 2018 में आठ सितंबर को 33 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डॉ भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि बारिश के कारण धूल कणों में कमी आई है। आगरा में निर्माण कार्यों के कारण उड़ती धूल ही प्रदूषण की मुख्य वजह रही है। अन्य प्रदूषण तत्वों की मात्रा तय सीमा से कहीं कम रहती है।
ये रहे देश के सबसे स्वच्छ हवा वाले शहर
शहर एक्यूआई
कलबुर्गी 17
चंद्रपुर 20
दमोह 23
आगरा 25
कानपुर 27
तिरुपति 28
शिलांग 28
सिलीगुड़ी 29
ये रहे देश के सबसे स्वच्छ हवा वाले शहर
शहर एक्यूआई
कलबुर्गी 17
चंद्रपुर 20
दमोह 23
आगरा 25
कानपुर 27
तिरुपति 28
शिलांग 28
सिलीगुड़ी 29