सब्सक्राइब करें

इंजीनियर हत्याकांड में नया खुलासा: यहां रची गई वायु सेना कैंपस में अफसर की हत्या की साजिश? कातिल ने खुद बताया

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Apr 2025 08:38 AM IST
सार

प्रयागराज में हुए इंजीनियर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। वायु सेना कैंपस में सीडब्ल्यूई की हत्या की साजिश जेल में रची गई थी। हत्यारोपी कई बार जेल और पेशी के दौरान साजिशकर्ता भाई से मिला था।

विज्ञापन
Prayagraj Engineer Murder case Conspiracy to murder CWE in Air Force campus hatched in jail
prayagraj murder - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में वायुसेना कैंपस में कमांडर वर्क इंजीनियर (सीडब्ल्यूई) सत्येंद्र नारायण मिश्रा(51) की हत्या की वारदात में चौथा नाम सामने आने के बाद नया सवाल खड़ा हो गया है। सवाल है कि क्या इस वारदात की साजिश जेल से रची गई? दरअसल, जांच में इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि पहले व हत्या के बाद कई बार मुख्य आरोपी सौरभ जेल में बंद अपने भाई हनी उर्फ गौतम से मिला था।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक जेल भेजे जाने से पहले सौरभ ने यह बताया कि वह वारदात के एक दिन पहले यानी 28 व वारदात के बाद 29 मार्च को जेल में निरुद्ध अपने भाई हनी से मिला। 
Trending Videos
Prayagraj Engineer Murder case Conspiracy to murder CWE in Air Force campus hatched in jail
Prayagraj engineer murder - फोटो : अमर उजाला
जेल में जाकर तीनों ने हनी से की थी मुलाकात
अब यह बात भी सामने आई है कि वह पहली बार अफसर के घर चोरी करने जाने के दिन 13 मार्च से पहले भी कई बार जेल में जाकर अपने भाई से मिला। यही नहीं, इसमें कुछ बार उसके साथ मां-बाप भी गए। कुछ बार पेशी पर आने के दौरान तो अन्य बार जेल में जाकर तीनों ने हनी से मुलाकात की। ऐसे में अब इस बात की भी आशंका है कि कहीं यह साजिश हनी ने जेल से ही तो नहीं रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Engineer Murder case Conspiracy to murder CWE in Air Force campus hatched in jail
कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या का मुख्य आरोपी सौरभ हादसे में हुआ जख्मी, पैर में हुआ फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। हनी को एक दिन पहले ही साजिश रचने का आरोपी बनाया जा चुका है।
Prayagraj Engineer Murder case Conspiracy to murder CWE in Air Force campus hatched in jail
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चोरी करने पहुंचे युवक ने की थी कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या
भारतीय वायुसेना के बमरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय परिसर में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्र (51) की हत्या के मामले का सोमवार को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि चोरी की नीयत से पहुंचे बदमाश ने वारदात अंजाम दी। वारदात की साजिश में वायुसेना कैंपस में अफसरों के घरों में काम करने वाले उसके माता-पिता भी शामिल थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Prayagraj Engineer Murder case Conspiracy to murder CWE in Air Force campus hatched in jail
हत्यारोपी सौरभ - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस आयुक्त अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी वायुसेना परिसर से लगभग 1.5 किमी दूरी पर स्थित लाल बिहारा गांव की बस्ती में रहता है। उसकी मां सुनीता और पिता शिवकुमार वायुसेना परिसर में संविदा कर्मचारी हैं। पिता सफाईकर्मी है, जबकि मां घरों में काम करती है। सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां पहले एक-दो बार कमांडर वर्क इंजीनियर के घर जा चुकी थी। एक साल पहले तक वह भी वायुसेना परिसर में ठेके पर मजदूरी करता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed