{"_id":"632fc656c05fac0deb3513ff","slug":"amit-murder-case-kanpur-amit-body-was-burnt-with-petrol-confirmed-in-forensic-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amit Murder Case: पेट्रोल से फूंका गया था अमित का शव, फोरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Murder Case: पेट्रोल से फूंका गया था अमित का शव, फोरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच
Sun, 25 Sep 2022 09:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
Amit Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित कुमार हत्याकांड में फोरेंसिक रिपोर्ट से एक अहम खुलासा हुआ है। अमित का शव पेट्रोल से जलाए जाने की पुष्टि हुई है। उधर एसआईटी की जांच में अब तक कुछ खास सुराग नहीं लगा है। एक तरह से जांच सुस्त पड़ गई है। सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तहकीकात जारी है। शिवकटरा चकेरी निवासी अमित कुमार परिचित ज्योति मिश्रा की मौत के मामले में जेल गया था। तीन सितंबर को जमानत पर छूटा था। 17 सितंबर को वह पेशी पर कोर्ट पहुंचा था। वहां से यशोदानगर जाने की बात कही थी। दूसरे दिन सचेंडी इलाके में उसका अधजला शव पड़ा मिला था। फोरेंसिक टीम ने उस वक्त जांच कर साक्ष्य जुटाए थे। आशंका जताई थी कि शव को पेट्रोल या मिट्टी के तेल से जलाया गया है।
Amit Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक फोरेंसिक जांच रिपोर्ट खुदकुशी की तरफ इशारा कर रही है। ज्योति की मौत के मामले में भी रिपोर्ट यही थी। सवाल तब भी उठे थे और अब भी उठ रहे हैं। पुलिस हत्या के बिंदु पर ही तफ्तीश कर रही है।
Amit murder case
- फोटो : अमर उजाला
क्या बाइक से निकाला गया था पेट्रोल
घटनास्थल पर ही अमित की बाइक खड़ी मिली थी। फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक बाइक की टंकी में बहुत कम पेट्रोल था। आशंका है कि इसी से पेट्रोल निकाला गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।
घटनास्थल पर ही अमित की बाइक खड़ी मिली थी। फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक बाइक की टंकी में बहुत कम पेट्रोल था। आशंका है कि इसी से पेट्रोल निकाला गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कानपुर में जेल से जमानत पर छूटे एक युवक का अधजला शव 18 सितंबर को सचेंडी इलाके की झाड़ियों में पड़ा मिला। यह वही शख्स था जिसकी महिला मित्र का शव इसी तरह जला हुआ चकेरी के रेलवे क्रॉसिंग के पास 25 अक्तूबर 2021 को मिला था। इसी मामले में पुलिस ने उसे और उसकी एक महिला मित्र को जेल भेजा था।
विज्ञापन
Amit Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के परिजनों ने उस युवती के परिजनों पर हत्या आरोप लगाया है जिसकी मौत के मामले में युवक जेल गया था। शिवकटरा चकेरी के रहने वाले अमित कुमार (28) आरओ लगाने का काम करता था। अमित के परिजनों ने बताया कि 17 सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे उसने कहा था कि यशोदा नगर से आरओ खराब संबंधी एक शिकायत है। उसी के सिलसिले में वह जा रहा है।