{"_id":"6733000d7ea8e61eba0dfd41","slug":"bodies-of-three-children-and-mother-found-in-house-at-etawah-police-caught-father-who-about-to-commit-suicide-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे और चार लाशें: इस वजह से खत्म हुआ परिवार? खुदकुशी का प्रयास करने वाले कारोबारी ने बताई ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे और चार लाशें: इस वजह से खत्म हुआ परिवार? खुदकुशी का प्रयास करने वाले कारोबारी ने बताई ये कहानी
Tue, 12 Nov 2024 01:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:12 PM IST
सार
इटावा में तीन बच्चों और मां के शव घर में मिले। जान देने जा रहे पिता को पुलिस ने पकड़ लिया। कारोबारी ने घर से निकलने से पहले पत्नी और बेटी के फोन पर मौत का स्टेटस लगाया। इसके बाद पुलिस को सभी के सुसाइड करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
etawah murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। इटावा के मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी के घर में सोमवार रात पत्नी और तीन बच्चे मृत पाए गए। कारोबारी जब आत्महत्या करने के लिए जंक्शन स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी-बेटी के फोन पर लगाया मौत का स्टेटस
सोमवार रात करीब 08:20 पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया। मुकेश ने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन बंद कर लिया।
पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही थी कि इस दौरान लगभग नौ बजे जीआरपी ने इटावा जंक्शन के पास से मुकेश को आत्महत्या का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो भूतल में रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले, जबकि पहली मंजिल पर काव्या का शव पड़ा मिला। देर रात तक जांच जारी रही पर मौतों की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

काव्या और अभीष्ट की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सराफा कारोबारी शक के दायरे में
बताते हैं कि भाव्या मुकेश की पहली पत्नी की बेटी है। पुलिस को अंदेशा है कि मुकेश ही घटना को अंजाम देकर खुद जान देने जा रहा था। फिलहाल मुकेश को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक ही घर में मां और तीन बच्चों के शव मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कमरों में थे ताले... अंदर पड़े थे शव
मोहल्ला लालपुरा में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को नीचे कमरे में ताला लगा मिला। ताला तोड़ने पर अंदर रेखा, अभीष्ट और भाव्या के शव पड़े मिले। वहीं ऊपर के कमरे में भी ताला लगा था। तोड़ने कर पुलिस जब अंदर गई तो छोटी बेटी काव्या का शव अंदर पड़ा था। यह देखकर परिवार के अन्य लोग फफकने लगे।

घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सराफा कारोबारी ने बताया कि पारिवारिक कलह में सभी ने दी जान
पुलिस के मुताबिक सराफा कारोबारी मुकेश ने मरुधर ट्रेन के नीचे लेटकर जान देने का प्रयास किया। मामला जंक्शन स्टेशन के पास होने की वजह से तुरंत जीआरपी ने पहुंचकर मुकेश को मरुधर के नीचे निकाला और थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा और तीनों बच्चों ने जहर खाकर जान दे दी है और वह भी मरने जा रहा था। उसने घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुकेश जंक्शन स्टेशन के पास जान देने के लिए मरुधर ट्रेन के नीचे लेट गया था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे बाहर निकाला तो घटना की पूरी जानकारी हुई। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह में स्वेच्छा से सभी के जान देने की बात सामने आई है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।