सब्सक्राइब करें

एकता हत्याकांड: एक और बड़ा खुलासा... जिम ट्रेनर के फोन से मिली चौंकाने वाली चैट; महिलाओं से करता था ये बातें

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Nov 2024 02:41 PM IST
सार

कानपुर में हुए एकता हत्याकांड में पुलिस को नए सबूत हाथ लगे हैं। विमल के दो फोन से कई महिलाओं के नंबर और चैट मिली हैं। जानें विमल महिलाओं से क्या बात करता था।

विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Police have found numbers and chats of many women in CDR of gym trainer Vimal soni
Kanpur Ekta Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर एकता हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में जुटी पुलिस को विमल की सीडीआर में कई महिलाओं के नंबर और चैट मिली हैं। कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने विमल के निशानदेही पर उसके बैग से तीन मोबाइल बरामद किए थे। ये तीनों मोबाइल बंद थे। मोबाइल चेक किए गए तो दो मोबाइल चालू अवस्था में मिले, जबकि एक डेड था। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक चैट में दलिया मीठा या फीका होने की बात पूछी गई है। दूसरी चैट में पूछा गया कि फल में क्या खाना पसंद करेंगे? इसके उत्तर में विमल ने केले का फोटो भेजा था।
 
Trending Videos
Kanpur Ekta Murder Case Police have found numbers and chats of many women in CDR of gym trainer Vimal soni
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
चर्बी घटाने के दिए थे टिप्स
इसके अलावा कई महिलाओं को एक्सरसाइज के टिप्स देने के अलावा थकान या चर्बी घटाने के टिप्स दिए थे। उधर, विमल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए अब फॉरेंसिक और वैज्ञानिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जल्द रिपोर्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में रिमाइंडर भेजा गया है।

डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि विमल के कस्टडी रिमांड के दौरान केस से संबंधित कई सबूत मिल चुके हैं। 22 सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक जांच को भेजे गए हैं। कहा कि पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने की पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Police have found numbers and chats of many women in CDR of gym trainer Vimal soni
Kanpur Ekta Murder Case - फोटो : अमर उजाला
जिम से लिए फिंगर प्रिंट, बारीकी से की जांच
इससे पहले, शुक्रवार को ग्रीनपार्क की जिम का टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। जिम के अंदर बाहर, ट्रेड मिल और बेंच से फिंगर प्रिंट एकत्रित किए। जिम में मौजूद नौ लोगों का बयान दर्ज किए। पुलिस सूत्रों की मानें तो ज्यादातर लोगों ने एकता को हंसमुख स्वभाव और हर किसी से हंसने, बोलने और मजाक करने वाली बताया। वहीं, विमल को ढीठ और हर बात को छिपाने वाला बताया।
 
Kanpur Ekta Murder Case Police have found numbers and chats of many women in CDR of gym trainer Vimal soni
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
ऑफिसर्स क्लब में मिले फावड़े, दरवाजे और ताले से लिए फिंगर प्रिंट 
झांसी से फॉरेंसिक टीम कानपुर पहुंची और घटना का नाट्य रूपांतरण शुरू किया। इसके बाद पुराने बिंदुओं के साथ कुछ नए बिंदु भी शामिल किए गए। फॉरेंसिक टीम ने ऑफिसर्स क्लब में मिले फावड़े के बेंत, दरवाजे और ताले से फिंगर प्रिंट लिए। इसके साथ ही उस चाभी को भी सामने लाया गया, जो विमल के पास थी। चाभी का भी प्रिंट लिया गया। 
विज्ञापन
Kanpur Ekta Murder Case Police have found numbers and chats of many women in CDR of gym trainer Vimal soni
जिलाधिकारी आवास में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्या में प्रयुक्त कार का भीतर व बाहर से जुटाए गए साक्ष्य
फॉरेंसिक टीम ने 24 जून को हत्या में प्रयुक्त कार में पड़ी पायदान की मिट्टी समेत अन्य साक्ष्य एकत्रित किए थे। अब वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने के दौरान फॉरेंसिक टीम ने विमल की कार का स्टेयरिंग, गेयर और ओपन हैंडिल से स्क्रैच कर रिसीड कलेक्ट की। कार में मिली रस्सी, टूटा हुआ क्लेचर, टूटीं चूडियां और मैट की धूल के नमूने भी लिए। पहले हुई बारिश की वजह से विमल के फुट प्रिंट नहीं मिल सके थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed